फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   घर में अकेली महिला को नशीला पदार्थ सूंघाकर हजारों के जेवर उड़ाए

घर में अकेली महिला को नशीला पदार्थ सूंघाकर हजारों के जेवर उड़ाए

Tue, 20 Mar 2018 01:19 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
घर में अकेली महिला को नशीला पदार्थ सूंघाकर हजारों के जेवर उड़ाए
घर में अकेली महिला को नशीला पदार्थ सुंघा हजारों के जेवर उड़ाए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बहल। बुशान गांव के एक घर में अकेली महिला को नशीला पदार्थ सूंघाकर अज्ञात युवकों ने करीब 35 हजार रुपये के सोने के जेवरात उड़ा ले गया। वारदात से पहले युवकों ने महिला को जेवरात साफ करने के लिए झांसे में लेना चाहा, लेकिन महिला ने मना कर दिया था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में बुशान गांव की महिला मंजू देवी ने बताया कि सोमवार को उसके घर के सदस्य खेत में गए थे तथा वह घर पर अकेली थी। दिन के करीब ग्यारह बजे बाइक पर सवार दो युवक उसके घर के सामने रूके। युवक जब घर के अंदर आए तो उनके पास एक छोटा काला बैग था। उन्होंने उससे कहा कि हम सोने के जेवरात साफ करने का कार्य करते है। आप अपने जेवरात की सफाई करवा लो। महिला ने बताया कि उसने जेवरात की सफाई के लिए मना कर दिया था क्योंकि इस समय हमारे घर में कोई व्यक्ति नहीं है। इस पर उनमें से एक युवक ने उसे कोई केेमिकल सुंघा दिया। जिससे वह बेहोश हो गई। कुछ देर बाद उसे होश आया तो उसने देखा कि युवक उसका सोने का मंगल सूत्र, एक तबीजी तथा एक सोने की अंगूठी ले गए। महिला की सूचना पर उसका पति व परिवार के सदस्य घर आए तथा वारदात की सूचना पुलिस को दी। जांच अधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed