फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   दवा विक्रेता फायरिंग मामला: मोस्ट वांटेड टीनू का साथी गिरफ्तार

दवा विक्रेता फायरिंग मामला: मोस्ट वांटेड टीनू का साथी गिरफ्तार

Mon, 11 Dec 2017 01:29 AM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
दवा विक्रेता फायरिंग मामला: मोस्ट वांटेड टीनू का साथी गिरफ्तार
दवा विक्रेता फायरिंग मामला: मोस्ट वांटेड टीनू का साथी गिरफ्तार
विज्ञापन

भिवानी
छह दिसंबर को देर शाम महम गेट स्थित खरोलिया मेडिकल हाल पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने मोस्ट वांटेड दीपक टीनू के साथी संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि फायरिंग के मामले में पुलिस ने शनिवार रात संदीप को गिरफ्तार किया है। जैन चौक तेलीवाड़ा मोहल्ले का रहने वाला संदीप मोस्ट वांटेड दीपक उर्फ टीनू का साथी है। एसआईटी की पूछताछ में पता चला है कि आरोपी संदीप पर लूट व मारपीट के आधा दर्जन के करीब मुकदमे दर्ज हैं। सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि संदीप के खिलाफ भिवानी में मारपीट के मामले दर्ज हैं। लूट के मामले दूसरे जिलों में दर्ज हैं। अंबाला में भी एक लूट के मामले में संदीप वांछित है।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस ने आरोपी संदीप को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। मजिस्ट्रेट ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
ये था मामला
छह दिसंबर को बाइक सवार युवकों ने खरोलिया मेडिकल हॉल के संचालक को निशाना बनाते हुए फायरिंग की थी। निशाना चूकने की वजह से दवा लेने आए बच्चे को गोली लगी। फायरिंग से दो दिन पहले मेडिकल संचालक से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इस वारदात के बाद से व्यापारी व कई अन्य संगठन पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। दवा विक्रेता संघ पहले ही अपराधियों की गिरफ्तारी न होने की सूरत में मंगलवार को मार्केट बंद करने का अल्टीमेटम दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईटी जल्द ही मामले की गहनता से जांच कर बाकी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। किसी भी अपराधी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
सुरेंद्र सिंह भौरिया, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed