फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   सरसों भरे ट्रक को लूट चालक का अपहरण करने वाले पांच काबू

सरसों भरे ट्रक को लूट चालक का अपहरण करने वाले पांच काबू

Thu, 02 May 2019 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
सरसों भरे ट्रक को लूट चालक का अपहरण करने वाले पांच काबू
भिवानी। सरकारी सरसों से भरे ट्रक को लूटने और चालक का अपहरण करने के मामले में भिवानी सीआईए टीम ने पांच आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव मतानी निवासी कुलदीप ने बताया कि उसका एक ट्रक है। जिसे राजस्थान के चुरू जिला के गांव बाय निवासी लियाकत चलाता है। उसने बताया कि गत 14 अप्रैल की रात को सिवानी से सरसों लोड करके उसका चालक लियाकत ट्रक लेकर सिवानी से आदमपुर चला था। इसी दौरान बीच रास्ते में एक ऑल्टो गाड़ी में सवार होकर आए चार युवकों ने ट्रक को रुकवा लिया और फिर चालक का अपनी गाड़ी में अपहरण कर उसे लेजाकर श्यामसुख गांव के पास खेतों मेें फेंक गए। चालक ने किसी तरह से उससे संपर्क किया और फिर वह चालक को लेकर पुलिस थाने पहुंचा। कुलदीप ने बताया कि चारों बदमाश उसके 550 बोरी सरसों की भी ट्रक सहित लूट ले गए। सिवानी पुलिस ने ट्रक चालक का अपहरण कर लूट की वारदात को अंजाम देने के मामले में केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी। इसी दौरान भिवानी सीआईए की टीम ने ट्रक लूट की वारदात को अंजाम देने वाले पांच आरोपी युवकों को गिरफ्तार है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को तो सिवानी कोर्ट से प्रोडेक्शन वारंट पर हासिल किया है, जबकि दो अन्य आरोपियों को पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने भिवानी रोड अजमेर बस्ती निवासी अनिल, न्यू सब्जी मंडी भारत नगर हिसार निवासी रोहित उर्फ मेंटल, रोहतक रोड जींद निवासी सोनू उर्फ बच्ची को प्रोडेक्शन वारंट पर लिया है। सीआईए टीम के सब इंस्पेक्टर मुरारीलाल ने बताया कि पुलिस की टीम ने ट्रक लूट मामले में रावत खेड़ा निवासी पवन व आजाद नगर हिसार निवासी अनिल को तलवंडी रुक्का मोड से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पांचों आरोपियों का तीन मई तक पुलिस रिमांड पर लिया है। इस दौरान उनसे लूटी गई सरकारी सरसों व ट्रक भी बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed