{"_id":"5cbcbe94bdec221445023dae","slug":"71555873428-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाट और मकान पर कब्जा किया था, इसलिए हेता को मारना पड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्लाट और मकान पर कब्जा किया था, इसलिए हेता को मारना पड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। हरजीत हेता ने राजू के प्लॉट और नरेंद्र कोहली के मकान पर कब्जा कर लिया था। जिससे विवाद बढ़ने पर उसे मारना पड़ा। यह खुलासा हरजीत हेता हत्याकांड में गिरफ्तार जीतूवाला जोहड़ क्षेत्र वासी सोनू और कोंट रोड वासी नरेंद्र कोहली ने किया। फिलहाल पुलिस दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की।
उल्लेखनीय है कि 29 मार्च की शाम गांव पालुवास गांव में प्रापर्टी डीलर हरजीत उर्फ हेता की बाइक का पीछा कर कार सवार चार बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। गोलियां हेता के सिर, चेहरे पर लगी और उसकी वहीं मौत हो गई। हत्या आरोपी आई-20 कार में सवार होकर आए थे। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।
मामले में आरोपी नरेंद्र कोहली को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने हितेंद्र हेता की हत्या की वारदात कबूली। जिसे अब प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया है। वहीं सीआईए पुलिस ने हत्याकांड में शामिल आरोपी सोनू को पालुवास मोड़ के पास अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। सोनू को पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान दोनों ने बताया कि गाड़ी में चार लोग सवार थे। जिनमें उन दोनों के अलावा मोनू और दिनोद वासी राजू शामिल है। वे सभी राजू पंडित गैंग से है। मामले में सीआईए से एएसआई भीम सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। जमीन पर कब्जे को लेकर इनमें विवाद था। इसी कारण हेता की हत्या की गई। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
तीन आरोपियों ने मारी थी गोलियां
पूछताछ में बताया कि हेता के साथ पुराना विवाद है। हेता ने राजू पंडित नांगल के प्लॉट पर कब्जा कर लिया था और नरेंद्र के कोंट रोड स्थित एक मकान पर। जिससे उसकी हत्या की प्लानिंग बनाई। उस दिन सूचना मिली थी कि हेता हरिपुर गांव की ओर जा रहा है तो उसका पीछा किया और सुनसान जगह आने पर उसकी बाइक को टक्कर मार उसे गिराया। फिर उस पर गोलियां बरसा दी। गाड़ी में सवार मोनू को छोड़ बाकी तीनों ने हेता को गोली मारी।