फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   शराबी पति ने की घर में तोड़फोड़, निर्वस्त्र होकर छत पर चढ़ मचाया उत्पात, पत्नी ने टोका तो की पिटाई

शराबी पति ने की घर में तोड़फोड़, निर्वस्त्र होकर छत पर चढ़ मचाया उत्पात, पत्नी ने टोका तो की पिटाई

Sun, 31 Mar 2019 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
शराबी पति ने की घर में तोड़फोड़,  निर्वस्त्र होकर छत पर चढ़ मचाया उत्पात, पत्नी ने टोका तो की पिटाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। शहर के राजीव कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने शराब के नशे में घर के अंदर जमकर उत्पात मचाया और तोड़फोड़ कर डाली। उसका मन इतने से भी नहीं भरा तो निर्वस्त्र होकर अपने मकान की छत पर चढ़ गया और खूब हंगामा। इसी दौरान उसकी पत्नी व उसके साले ने उसे नीचे उतारा तो उनके साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत पीड़ित महिला ने सेक्टर 13 पुलिस चौकी में दी।

महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह घरेलू कार्य करती है। उसके दो बच्चे हैं, उसकी शादी 2007 में हुई थी। गत 11 मार्च की रात को शराब के नशे में उसके पति ने उसके साथ मारपीट की थी। इसके बाद 29 मार्च की रात साढ़े 11 बजे उसका पति फिर शराब पीकर घर आया और मकान की छत पर निर्वस्त्र होकर चढ़ गया। उसकी इस हरकत से आसपास के लोग भी शर्मशार हो गए। महिला ने अपने भाई की मद्द से पति को छत से नीचे उतारा तो उनके साथ भी मारपीट की। आरोपी ने अपने ही मकान की दीवार को भी गिरा दिया और जमकर तोड़फोड़ की। महिला ने बताया कि उसका पति उसके साथ कभी भी कोई भी हादसा कर सकता है। इसलिए उसे अपनी जान का भी खतरा बना हुआ है। पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed