फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   दिन दहाड़े सेक्टर 13 में स्कूटी से घर लौट रही महिला टीचर का फोन छीन बाइकर्स फरार

दिन दहाड़े सेक्टर 13 में स्कूटी से घर लौट रही महिला टीचर का फोन छीन बाइकर्स फरार

Thu, 28 Feb 2019 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
दिन दहाड़े सेक्टर 13 में स्कूटी से घर लौट रही महिला टीचर का फोन छीन बाइकर्स फरार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। शहर के पॉश कॉलोनी सेक्टर-13 में एक बार फिर बाइकर्स स्नेचरों का खौफ लोगों को सताने लगा है। 26 फरवरी की दोपहर एक बजे महिला शिक्षिका के हाथ से दो बाइक सवार युवक मोबाइल छीनकर फरार हो गए । पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर 13 के मकान नंबर 2858 निवासी डिंम्पी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हांसी गेट क्षेत्र में एक निजी अकादमी में बच्चों को पढ़ातीं हैं। मंगलवार दोपहर एक बजे अकादमी से अपनी स्कूटी पर सेक्टर स्थित घर लौट रही थी। जैसे ही वह घर के समीप पहुंची तो दो युवक बाइक पर सवार होकर उसके पास आए और अचानक ही उसके हाथ से मोबाइल झपट कर फरार हा ेगए। दिन दहाड़े सेक्टर में बाइक सवार दो युवकों द्वारा महिला के हाथ से मोबाइल फोन छीनने की घटना की जानकारी जब आसपास के लोगों के साथ इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सिविल लाइन पुलिस ने महिला की शिकायत पर बाइक सवार दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मोबाइल स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


बैंक आए युवक की बाइक चोरी
शहर के हुडा सेंट्रल पार्क के समीप दी भिवानी को-ऑपरेटिव सोसायटी बैंक के बाहर से दिन दहाड़े एक युवक की बाइक चोरी हो गई। वाहन चोरी की वारदात की शिकायत सिविल लाइन पुलिस थाने में दी गई। गांव उमरावत निवासी भूपेन्द्र शर्मा ने बताया कि वह मंगलवार दोपहर बाद साढ़े 3 बजे को ऑपरेटिव बैंक से चेकबुक लेने आया था। जब वह बैंक में अपना काम पूरा करने के बाद बाहर आया तो उसकी बाइक नहीं मिली। पुलिस ने वाहन चोरी का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed