फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   एक साल तक किशोरी से दुष्कर्म करने के चार आरोपी काबू

एक साल तक किशोरी से दुष्कर्म करने के चार आरोपी काबू

Thu, 15 Nov 2018 01:17 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
एक साल तक किशोरी से दुष्कर्म करने के चार आरोपी काबू

विज्ञापन
बवानी खेडा। किशोरी से एक साल तक दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने के चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है वहीं बवानीखेड़ा पुलिस अब इसी मामले में मारपीट के तीन आरोपियों की तलाश मेें जुटी है।
बता दें कि बवानीखेड़ा क्षेत्र की एक किशोरी ने गांव के तीन व एक अन्य युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। किशोरी छह माह से गर्भवती है। मेडिकल जांच में इसका खुलासा हुआ। किशोरी ने आरोप लगाया था कि ये सभी उनके घर आते है और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करते। एक बार उसके दादा के साथ भी मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने चार दुष्कर्म आरोपियों और तीन उनके परिजनों पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी दिलबाग ने बताया कि पीड़ित के बयान पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर चार आरोपियों 18 वर्षीय दीपक, 24 वर्षीय जसवंत, 23 वर्षीय सोनू, 18 वर्षीय कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed