फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   फर्जी आईडी से एलईडी खरीद कर लगाया लाखों का चूना

फर्जी आईडी से एलईडी खरीद कर लगाया लाखों का चूना

Sat, 10 Feb 2018 12:32 AM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
फर्जी आईडी से एलईडी खरीद कर लगाया लाखों का चूना
भिवानी। दीपावली पर बजाज फाइनेंस कार्ड से किस्तों पर आठ एलईडी खरीद कर कुछ लोगों ने इलेक्ट्रॉनिक्स शो रूम संचालक को लाखों रुपये की चपत लगाई। चार माह बाद भी रकम न मिलने पर शोरूम संचालक ने छानबीन की तो आईडी भी फर्जी निकली। उसने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। पुलिस अधीक्षक ने शहर थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

हांसी गेट स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स प्वाइंट संचालक दीपक जावा ने बताया कि दीपावली पर उसके पास एक व्यक्ति कंप्यूटर सेंटर के लिए एलईडी खरीदने के लिए आया। बाद में चार लोगों की आईडी लेकर बजाज फाइनेंस कार्ड से एक-एक एलईडी खरीद ली। दो व्यक्तियों ने 48-48 हजार रुपये की एलईडी धोखाधड़ी कर किस्तों पर खरीद ली। इसके साथ ही दो अन्य व्यक्तियों ने 55-55 हजार रुपये की एलईडी खरीद ली। दो अक्टूबर 2017 को खरीददारी की गई। इसके बाद एक किश्त तो अदा की, लेकिन बाकी रकम आज तक नहीं दी। बाद में इन व्यक्तियों का पता लगाना चाहा तो फर्जी निकले। चारों एलईडी की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है। जो पता बताया गया, उस पते पर गए तो आरोपी व्यक्ति वहां से गायब हैं। दीपक ने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। पुलिस अधीक्षक ने यह शिकायत जांच के शहर थाना पुलिस के पास भेज दी है।
विज्ञापन

अभी शिकायत शहर थाने में नहीं पहुंची है। शिकायत मिलने पर इस मामले की जांच कर धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- श्रीभगवान, प्रभारी, शहर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed