फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   पिता को हिसार से दवाई दिलवाकर घर लौट रहा था युवक, नीलगाय की टक्कर से हुआ हादसा

पिता को हिसार से दवाई दिलवाकर घर लौट रहा था युवक, नीलगाय की टक्कर से हुआ हादसा

Thu, 18 Oct 2018 01:15 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
पिता को हिसार से दवाई दिलवाकर घर लौट रहा था युवक, नीलगाय की टक्कर से हुआ हादसा

विज्ञापन
तोशाम। हिसार से अपने पिता को दवाई दिलवाकर घर लौट रहे युवक की कार का नीलगाय आने से एक्सीडेंट हो गया। हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। सूचना मिलने पर तोशाम थाना पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस से के अनुसार गांव बीरण निवासी बलजीत अपने पिता विजय को हिसार दवाई दिलवाने के लिए लेकर गया था। दवाई दिलवाने के बाद वह मंगलवार देर रात कार में सवार होकर पिता व गांव के अन्य युवक के साथ वापस आ रहा था। जब वह गांव सागवान में तोशाम बाइपास पर पहुंचा तो अचानक नीलगाय कार के सामने आ गई। नीलगाय टक्कर के बाद कार पर नीलगाय कार आ गिरी। जिसमें विजय और उसका बेटा बलजीत घायल हो गए। जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने विजय को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर तोशाम थाना पुलिस सिविल अस्पताल में पहुंची। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed