{"_id":"5aa42f884f1c1bba758b4bea","slug":"61520709512-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में बिजली ठीक करने आए युवक ने लड़की से की छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में बिजली ठीक करने आए युवक ने लड़की से की छेड़छाड़
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
घर में बिजली ठीक करने आए युवक ने लड़की से की छेड़छाड़
अमर उजाला ब्यूरो
तोशाम।
तोशाम थाना के अंतर्गत एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी को घर में अकेली देखकर छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेडछाड़ करने, 12 पोक्सो एक्ट व एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। किशोरी के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार सायं करीबन 6 बजे उसकी 15 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी। इस दौरान एक लड़का बिजली की फिटिंग करने घर आया और लड़की को अकेला देख छेड़खानी करने लगा। बेटी के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी लड़के को पकड़ लिया। पिता ने बताया कि सूचना मिलने पर जब घर आया तो बेटी ने पूरी बात बताई। लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने भादस की धारा 354ए, 452, 12 पोक्सो एक्ट व एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।