फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   नप ने हालु बाजार में मारा छापा, एक दुकान से 34 किलो पॉलिथीन जब्त

नप ने हालु बाजार में मारा छापा, एक दुकान से 34 किलो पॉलिथीन जब्त

Tue, 02 Apr 2019 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
नप ने हालु बाजार में मारा छापा, एक दुकान से 34 किलो पॉलिथीन जब्त
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। प्रशासन के पॉलिथीन मुक्त अभियान के तहत सोमवार दोपहर को नगर परिषद की टीम ने हालु बाजार में छापेमारी की। टीम ने एक दुकान से 34 किलो पॉलिथीन जब्त की। इसे लेकर हंगामा भी हुआ और दुकानदार ने सूचना देकर पुलिस को भी बुला लिया। जिसके बाद नगर परिषद कर्मचारियों ने बताया कि प्रशासन के पॉलिथीन मुक्त अभियान के तहत जांच की जा रही है। जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई की गई और पॉलिथीन जब्त कर 25 हजार रुपये का चालान किया गया।
जिला प्रशासन ने स्वच्छता सर्वें में बेहतर रैंकिंग के लिए शहर को पॉलिथीन मुक्त करने का अभियान शुरू किया था। इसी कड़ी में सोमवार दोपहर करीब दो बजे गुप्त सूचना के आधार पर नगर परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर संजय कुमार ने अपनी टीम के साथ हालु बाजार में छापेमारी की। टीम ने अमित ट्रेडिंग कंपनी दुकान पर छापा मारा, जहां भारी मात्रा में पॉलिथीन थी। नगर परिषद कर्मचारियों ने पॉलिथीन जब्त की। इस दौरान दुकानदारों ने विरोध शुरू कर दिया और भीड़ लग गई। सूचना पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद नगर परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर संजय कुमार ने पुलिस को स्पष्ट किया कि पॉलिथीन मुक्त अभियान के तहत ये कार्रवाई की जा रही है। जिसके बाद पॉलिथीन की तुलाई की गई, जो कि 34 किलो मिली। नगर परिषद टीम ने पॉलिथीन जब्त कर 25 हजार रुपये का चालान काट दिया। नगर परिषद टीम में सेनेटरी इंस्पेक्टर संजय कुमार के अलावा प्रवीण, अमित, संदीप, जुगनू शामिल रहे।
विज्ञापन

दुकानदार ने बुलाई पुलिस, दुकानदार ही पुलिस के सामने नहीं कर पाया विरोध
नगर परिषद कर्मचारियों ने अचानक ही छापा मार पॉलिथीन उठाना शुरू कर दिया। दुकानदार को समझ नहीं आया कि क्या हो रहा है और उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस पीसीआर से चार-पांच कर्मचारी वहां पहुंचे। यहां लगी भीड़ को हटाया। जब सामान उठाने वालों से बात की तो वे नप कर्मचारी मिले। जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में सारी कार्रवाई हुई और दुकानदार भी पुलिस की मौजूदगी के चलते खुलकर विरोध नहीं कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed