{"_id":"5c61c605bdec22736d6a1876","slug":"51549911557-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पार कर रही महिला को स्कूटी सवार ने मारी टक्कर, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क पार कर रही महिला को स्कूटी सवार ने मारी टक्कर, गंभीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। रोहतक रोड स्थित हुन्नामल प्याऊ के समीप रोडवेज बस से उतर सड़क पार कर रही दो महिलाओं को स्कूटी चालक ने सीधी टक्कर मारी। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को पहले एक निजी और फिर जिला सामान्य अस्पताल लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
बवानीखेड़ा निवासी रानी ने बताया कि वह अपनी देवरानी मनीका के साथ 10 फरवरी को रोहतक से रोडवेज बस में सवार होकर भिवानी आ रही थीं। जैसे ही वे हुन्नामल प्याऊ के सामने बस से नीचे उतरी और सड़क पार करने लगी तो भिवानी की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार स्कूटी चालक ने उन दोनों को सीधी टक्कर मार दी। इस हादसे में मनीका को गंभीर चोटें लगी, जिसे इलाज के लिए पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसे जिला सामान्य अस्पताल भेज दिया। चिकित्सकों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने रानी के बयान दर्ज कर इस संबंध में स्कूटी चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।