{"_id":"5b16e0194f1c1b264d8b4fba","slug":"51528225817-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीन के लिए रूपये इन्वेस्ट करवा आरोपी हुए फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शीन के लिए रूपये इन्वेस्ट करवा आरोपी हुए फरार
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
डोने बनाने की मशीनें देने और प्रतिदिन के 1500 से तीन हजार कमाने का झांसा देकर यूपी के कुछ लोग हालु बाजार के 25 दुकानदारों से करीब 15 लाख की ठगी कर ले गए। रातों-रात आरोपी फरार हुए तो पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला पिछले कुछ दिनों से चल रहा था। हालु बाजार में अग्रवाल भवन के पास एक डोने बनाने की दुकान खुली। उसने कुछ समाचार पत्रों में विज्ञापन भी दिया और बताया कि वह डोने और प्लेट बनाने की मशीन बेचता है। मशीन के आधार पर वह व्यापार बढ़ाने में भी मदद करेगा। कच्चा माल डोने और प्लेट बनाने के लिए देगा और तैयार माल खरीदेगा। लालच दिया कि प्रतिदिन इस काम में हर कोई 1500 से तीन हजार रुपये कमा सकता है। मशीन की कीमत सभी को अलग-अलग बताई गई। जो करीब साढ़े 35 हजार से साढ़े 45 हजार रुपये तक बताई गई।
पीड़ित दुकानदार दीपक ने बताया कि उसके करीब 50 हजार रुपये मशीन के लिए लिए गए। उसे बताया गया कि कच्चा माल भी वही देगा और तैयार माल खरीदकर हाथों-हाथ पेमेंट देगा। अगर मशीन से पांच से सात घंटे काम किया जाए तो तीन से चार हजार डोने आसानी से बनाए जा सकते हैं और प्रति एक सौ डोनों के सेट पर करीब 30 रुपये आय होगी। यानी हर रोज 1500 से तीन हजार रुपये की आय। मशीनें दो तरह की हैं एक हाथ से चलने वाली और दूसरी ऑटोमेटिक। आरोपी ने बताया कि 25 किलोमीटर के दायरे में सभी को कच्चा माल वह मुहैया करवाएगा और तैयार माल खरीदेगा। तीन हजार तक की प्रतिदिन की आय के लालच में अनेक लोग आ गए। एक बुजुर्ग ने 31 मई को उसके सामने ही मशीन के लिए 50 हजार का चेक दिया। आरोपी अपने आप को सेवानिवृत्त फौजी बताता था, जोकि बुलंदशहर का था। वह करीब 25 लोगों से 15 लाख से ज्यादा की राशि लेकर सोमवार की रात को गायब हो गया।
विज्ञापन
लगी रहती थी भीड़
मार्केट में इतनी भीड़ किसी दुकान पर नहीं लगती थी, जिस उक्त व्यक्ति की दुकान पर लगती थी। भीड़ को देखते हुए अन्य लोगों के मन भी आया कि कुछ तो कमाई होती ही होगी कि इतने लोग यहां आ रहे हैं। मशीन के लिए रूपये जमा कराने के लिए लाइन लगती थी।
धोखाधड़ी का पता लगते ही पहुंचे दुकानदार
मंगलवार सुबह उक्त व्यक्ति के सामान समेत फरार होने की सूचना जैसे ही लोगों खासकर मशीन के लिए रुपये देने वालों को लगी तो सभी उसकी दुकान पर पहुंचे। मगर यहां दुकान बंद थी। काफी संख्या में लोग यहां एकत्रित हुए और आरोपी पर कार्रवाई को लेकर चर्चा की।
वर्जन :::
अभी इस बाबत कोई शिकायत नहीं आई है। ऐसी कोई शिकायत आएगी तो कार्रवाई की जाएगी। -जय सिंह, एसएचओ, शहर थाना