{"_id":"5abbeaa14f1c1be7298b4689","slug":"51522264737-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित छात्रा के साथ हुए रेप के मामले में परिजन पहुंचे दिनोद गेट पुलिस चौकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दलित छात्रा के साथ हुए रेप के मामले में परिजन पहुंचे दिनोद गेट पुलिस चौकी
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
एसपी से मिलकर छात्रा की बरामदगी की उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। राजकीय किरोड़ीमल स्कूल में 12वीं कक्षा का पेपर देने गई दलित छात्रा के अपहरण मामले को लेकर बुधवार को परिजन व ग्रामीण एसपी से मिले। उन्होंने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर छात्रा को बरामद करने की मांग की।
शहर के एक मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय छात्रा सोमवार को 12वीं कक्षा का पेपर देने के लिए घर से गई थी, लेकिन वह देर शाम तक वापस नहीं लौटी। छात्रा की मां ने घटना की शिकायत दिनोद गेट पुलिस चौकी में की। परिजनों ने पड़ोस के ही एक युवक पर अपहरण का संदेह जाहिर किया। पुलिस ने छात्रा की मां की शिकायत पर उक्त युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले को लेकर विभिन्न संगठनों के सदस्य व पीड़ित परिवार दिनोद गेट पुलिस चौकी पहुंचा। उन्होंने आरोपी युवक को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर छात्रा को गिरफ्तार करने की मांग की। चौकी इंचार्ज दशरथ ने उन्हें आश्वासन दिया कि पुलिस इस मामले में सरगर्मी से आरोपी की तलाश कर रही है। इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार की महिलाएं एसपी से भी मिली और न्याय की गुहार लगाई।