फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   चिनाई करते समय बिजली की तारों को छू गया सरिया, करंट से मजदूर की मौत

चिनाई करते समय बिजली की तारों को छू गया सरिया, करंट से मजदूर की मौत

Sat, 04 May 2019 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
चिनाई करते समय बिजली की तारों को छू गया सरिया, करंट से मजदूर की मौत
भिवानी। गांव बड़ी चांग में चिनाई के दौरान लोहे का सरिये को सीधा करते समय सरिया ऊपर से गुजर रही इलेवन केवी लाइन को छू गया। जिससे सरिये में करंट से मजदूर की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला सामान्य अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन

मृतक गांव बड़ी चांग निवासी 27 वर्षीय आनंद मेहनत मजदूरी का काम करता था। शुक्रवार को वह गांव में ही एक निर्माणाधीन मकान के अंदर लोहे के सरिए को बाहर सीधा कर रहा था कि इसी दौरान ऊपर से गुजरने वाली इलेवन केवी लाइन से छू गया, जिससे करंट का झटका आनंद को लगा और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसका जिला सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। गुजरानी पुलिस चौकी के जांच अधिकारी एएसआई सीताराम ने बताया कि मृतक 27 वर्षीय आनंद शादीशुदा था, लेकिन उसे कोई संतान नहीं थी। उसके भाई बंटी के बयान दर्ज कर इस संबंध में पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed