फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   हरियाणा विद्यालय बोर्ड परीक्षा: नकल रोकने पर सरपंच प्रतिनिधि को पीटा, बवानीखेड़ा में स्कूल की खिड़की तोड़ी

हरियाणा विद्यालय बोर्ड परीक्षा: नकल रोकने पर सरपंच प्रतिनिधि को पीटा, बवानीखेड़ा में स्कूल की खिड़की तोड़ी

Fri, 08 Mar 2019 01:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय बोर्ड परीक्षा: नकल रोकने पर सरपंच प्रतिनिधि को पीटा, बवानीखेड़ा में स्कूल की खिड़की तोड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वीरवार से शुरू हुई सीनियर सेकेंडरी परीक्षा के पहले ही दिन अंग्रेजी के पेपर में खूब नकल चली। नंदगांव में नकल कराने से रोकने पर सरपंच प्रतिनिधि को पीटा गया। वहीं बवानीखेड़ा में नकल कराने पहुंचे युवकों ने खिड़की तोड़ डाली। ऐसे में उस कमरे की बजाए परीक्षार्थियों को बरामदे में बैठाकर परीक्षा ली गई। पेपर लीक की अफवाहें भी दिनभर खूब चली मगर बोर्ड अधिकारियों ने लीक की अफवाहों को खारिज कर दिया है।
सीनियर सेकेंडरी के अंग्रेजी के पेपर की परीक्षा दोपहर साढ़े 12 बजे शुरू हुई। परीक्षा के लिए परीक्षार्थी और उनके साथ आए अभिभावक 11 बजे ही पहुंचना शुरू हो गए थे। परीक्षाओं के दौरान सेठ किरोड़ीमल राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दीवारों पर नकल कराने के लिए युवा दिनभर उतरते-चढ़ते रहे।
विज्ञापन

नंदगांव के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में करीब 13 गांवों के स्कूलों के विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र बनाया है। यहां परीक्षा के दौरान नकल कराने के लिए युवकों की भारी भीड़ उमड़ी। सूचना पर नंदगांव के सरपंच प्रतिनिधि श्रीभगवान (महिला सरपंच के ससुर) दोपहर करीब ढाई बजे परीक्षा केंद्र पहुंचे। यहां नकल कराने वालों को रोकना शुरू किया तो युवकों ने उनका विरोध शुरू कर दिया। इसी दौरान करीब तीन-चार युवकों ने उन पर हमला कर दिया। थप्पड़-मुक्के बरसाए। सूचना पर ग्रामीण एकत्रित हुए और उन्हें उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। उन्हें सामान्य अस्पताल के वार्ड चार में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने सरपंच के बयान दर्ज कर लिए हैं। सरपंच प्रतिनिधि के साथ आए पंचायत सदस्य प्यारेलाल ने बताया कि सरपंच बोलने की हालत में नहीं है। नकल रोकने के दौरान नंदगांव और प्रहलादगढ़ के युवकों ने सरपंच प्रतिनिधि पर हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बवानीखेड़ा में उखाड़ी खिड़की
बवानीखेड़ा के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नकल कराने पहुंचे युवाओं का जमावड़ा रहा। यहां नकल कराने वाले दिनभर खिड़कियों पर ही दिखाई दिए। फ्लाइंग आने के समय ही कुछ समय युवा इधर-उधर हुए। नकल कराने आए युवकों ने बवानीखेड़ा में स्कूल की खिड़की को भी तोड़ डाला। जिस कारण इस कमरे के बच्चों को बरामदे में बैठाकर परीक्षा ली गई। यहां डीसी फ्लाइंग और डीईओ रामअवतार शर्मा ने भी निरीक्षण किया। यहां फ्लाइंग ने नकलची भी पकड़े। स्कूल प्रिंसिपल दलबीर सिंह ने बताया कि नकल कराने आए युवकों ने खिडक़ी तोड़ डाली। जिस कारण बरामदे में परीक्षा लेनी पड़ी।

ड्यूटी में कोताही पर शिक्षकों को हटाया
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वीरवार को बारहवीं की पहली परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा के पहले ही दिन बाहरी हस्तक्षेप रोकने एवं परीक्षाओं की सुचिता बरकरार रखने के लिए जिला उपायुक्त डॉ अंशज सिंह के निर्देश पर डीसी उड़न दस्ते का गठन किया गया। जिसमें डॉ मुरलीधर शास्त्री, डॉ अनिल गौउ़ व सीमा को नियुक्त किया गया। इन तीनों ही डीसी फ्लाइंग सदस्यों ने बवानीखेड़ा के विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण किया, जहां अनुचित साधन प्रयोग करते हुए कई मामले पकड़े वहीं ड्यूटी में कोताही बरतने वाले टीचरों को भी रिलीव कर दिया। डॉ. मुरलीधर शास्त्री व अनिल गौड़ के साथ सीमा ने बवानीखेड़ा ब्लॉक के गांव बलियाली परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया। बवानीखेड़ा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पहुंचकर वहां के हालातों का जायजा लिया। बवानीखेड़ा के लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में साइंस टीचर अजीत कुमार व सन राइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में महिला टीचर नीतू को ड्यूटी में कोताही बरतने पर तुरंत प्रभाव से रिलीव कर दिया। डीसी फ्लाइंग ने गांव पुर व गुजरानी के परीक्षा केन्द्रों का भी औचक निरीक्षण किया और आधा दर्जन से अधिक अनुचित साधन प्रयोग के मामले पकड़े।


प्रदेशभर में परीक्षाएं शांतिपूर्ण रही है। नंदगांव केंद्र के बारे में सूचना मिली है मगर वहां परीक्षा शांतिपूर्ण रही है। बाहर किसी में झगड़ा या विवाद होता है तो यह बोर्ड की जिम्मेवारी नहीं है। पेपर लीक नहीं हुआ। सूचना मिली है कि कुछ बच्चे पेपर जल्दी देकर चले गए थे। जिसको सोशल मीडिया पर डालकर लीक बताया जा रहा है मगर पेपर लीक नहीं हुए हैं।
डॉ. जगबीर सिंह, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed