फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   बिना महिला कर्मी के लड़कियों की टीम गई बाहर खेलने तो डीपीई पर लगे छेड़छाड़ के आरोप

बिना महिला कर्मी के लड़कियों की टीम गई बाहर खेलने तो डीपीई पर लगे छेड़छाड़ के आरोप

Sat, 16 Feb 2019 01:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
बिना महिला कर्मी के लड़कियों की टीम गई बाहर खेलने तो डीपीई पर लगे छेड़छाड़ के आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। प्रदेश से बाहर नेशनल स्पर्धा खेलने गई लड़कियों की टीम के साथ कोई महिला शिक्षक या कोच ही नहीं गया। यहां टीम के साथ गए इंचार्ज पर ही एक नाबालिग खिलाड़ी से छेड़छाड़ के आरोप लगे। जिस पर टीम के साथ गए डीपीई पर छेड़छाड़ और पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इतना बड़ा मामला हुआ, महिला शिक्षक या महिला कोच टीम के साथ नहीं गई, इसके बावजूद स्थानीय अधिकारियों का जवाब है कि अभी उन्हें मामले की जानकारी नहीं। टीम के साथ कौन-कौन गया और कौन नहीं गया इसके बारे में अधिकारी जानकारी नहीं होने की बात कह रहे हैं।
चार से आठ फरवरी तक हुई प्रतियोगिता के हरियाणा की टीम एक महानगर में खेलने गई थी। टीम के साथ जाने के लिए छह सदस्यों की ड्यूटी लगाई थी। जिसमें एक महिला शिक्षका थी। लड़कियों की टीम के साथ महिला कर्मी का होना आवश्यक रहता है। पांच फरवरी को प्रतियोगिता के दौरान विवाद हो गया और एक खिलाड़ी ने टीम के साथ गए डीपीई पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए। आरोप लगते तो हंगामा हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। वहां की पुलिस ने संबंधित डीपीई के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। 21 फरवरी को इस मामले की कोर्ट में सुनवाई है।
विज्ञापन

बिना महिला कर्मी के टीम ले जाना गलत
नियमानुसार लड़कियों की टीम कहीं भी खेलने जाती है तो महिला कर्मी का होना अनिवार्य होता है। यहां भी महिला शिक्षिका की ड्यूटी लगाई गई मगर टीम के साथ महिला कर्मी नहीं गई। इस बारे में महिला कर्मी से संबंधित स्कूल प्रबंधक ने जवाब मांगा है। मगर सवाल उठता है कि बिना महिला कर्मी के लड़कियों की टीम क्यों भेजी गई। अन्य वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम गई थी मगर अभी वहां की रिपोर्ट उनके पास नहीं आई है। अलग-अलग सदस्यों की ड्यूटी वहां के लिए लगाई थी। अब नहीं पता कि कौन-कौन गया और कौन-कौन नहीं किया।
सदानंद वत्स, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी

तोशाम ब्लॉक के एक स्कूल की शिक्षिका की ड्यूटी टीम के साथ जाने के लिए लगाई गई थी। मगर वह नहीं गईं। इस बारे में उनसे जवाब मांगा गया है।
कृष्ण कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी तोशाम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed