{"_id":"5b7dbaf642c7924661544506","slug":"41534966518-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध तरीके से स्लाटरिंग कर रहे 21 दुकानदारों की दुकानें की सील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध तरीके से स्लाटरिंग कर रहे 21 दुकानदारों की दुकानें की सील
Updated Thu, 23 Aug 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। शहर में अवैध रूप से चल रही स्लाटर की 18 दुकानें हाईकोर्ट के आदेश पर 10 जनवरी को सील की गई थी। मगर सभी ने सील तोड़ ली। अब सभी के खिलाफ हाईकोर्ट के आदेशों की अवमानना का केस दर्ज हुआ है। नगर परिषद कर्मचारियों ने बुधवार को पुलिस को साथ लेकर अभियान चलाया और शहर में चल रही अवैध दुकानों को सील कर दिया। 21 दुकानों को सील किया गया। दुकानदारों ने नप की कार्रवाई का दबी जुबान में विरोध किया, मगर पुलिस की मौजूदगी के कारण कोई भी खुलकर विरोध नहीं कर सका।
हाईकोर्ट के निर्देश पर नगर परिषद की ओर से 10 जनवरी को शहर में 18 अवैध स्लाटरिंग की दुकानों को सील किया गया था। नप की ओर से स्लाटर हाउस अलग से बनाया हुआ है। इन दुकानदारों ने कुछ समय बाद ही सील तोड़ दोबारा से स्लाटरिंग का कार्य शुरू कर दिया। अब हाईकोर्ट की अवमानना करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की गई है। नप सचिव ने इस बारे में पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा जिस पर सील तोड़ने वाले 18 दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे शहर में अवैध रूप से स्लाटरिंग करने वाले दुकानदारों की दुकानें सील करने के लिए पुलिस को साथ लेकर अभियान चलाया गया। अभियान करीब साढ़े तीन बजे तक चला। इसके तहत 21 दुकानों को सील किया गया। इनमें रेलवे स्टेशन पर चार, खाड़ी मोहल्ला में पांच, हनुमान गेट पर पांच, रोहतक गेट से बावड़ी गेट तक की सात दुकानों को सील किया गया। पांच दुकानदारों को गिरफ्तार भी किया गया है। नप के अभियान और बावड़ी गेट पर दुकानदारों को गिरफ्तार करने पर हंगामा भी हुआ। कुछ लोगों ने दबी जुबान में विरोध भी किया, मगर पुलिस फोर्स की मौजूदगी के कारण कोई भी खुलकर विरोध नहीं कर सका। मामले में नप के सेनेटरी इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि 21 दुकानों को सील किया गया है। 18 को पहले सील किया गया था मगर उन्होंने सील तोड़ ली। इसके कारण उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
अलग-अलग चौकी से आई पुलिस
अभियान के दौरान नप सचिव की ओर से पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर पुलिस सुरक्षा मांगी गई थी। शहर में अवैध रूप से हो रही स्लाटरिंग का अधिकतर एरिया शहर थाना का है और बुधवार को जो दुकानें सील की गई वे शहर थाना क्षेत्र में ही है। इसके बावजूद नप टीम को अलग-अलग चौकी से पुलिस टीम को साथ लेना पड़ा। बावड़ी गेट, हनुमान गेट पर अभियान चला तो जैन चौकी पुलिस साथ रही। खाड़ी मोहल्ला में अभियान चला तो दिनोद गेट चौकी पुलिस साथ रही। रेलवे स्टेशन के पास अभियान चला तो टीआईटी चौकी पुलिस साथ रही। ऐसे में नप कर्मचारियों को पुलिस टीम का भी इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
इन पर दर्ज हुए केस
नगर परिषद के सचिव की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन क्षेत्र वासी महेन्द्रपाल, पप्पु, विशाल, श्योपाल, छिन्द्रपाल, खाड़ी मोहल्ला में दुकान चलाने वाले प्रदीप, सुरेन्द्र, चिन्टू, बिरजु, हनुमान गेट वासी रिंकु, राजेन्द्र, अत्तर, बावड़ी गेट वासी ओमप्रकाश, अमन, राजेश, मुकेश बावङी और लाला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बावड़ी गेट क्षेत्र के पांच दुकानदारों को गिरफ्तार किया गया है।