फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   सावधान : शहर में सक्रिय है भोपाल का जेबतराश गिरोह

सावधान : शहर में सक्रिय है भोपाल का जेबतराश गिरोह

Sat, 31 Mar 2018 01:19 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
सावधान : शहर में सक्रिय है भोपाल का जेबतराश गिरोह
सावधान : शहर में सक्रिय है भोपाल का जेबतराश गिरोह
विज्ञापन

- पुलिस की ओर से दबोचे गए भोपाल के युवक ने किया खुलासा
फोटो : 21
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
आप सार्वजनिक स्थल पर खरीदारी के लिए जाते है तो सावधान हो जाइए, क्योंकि मध्यप्रदेश से आए जेब तराशने वाले युवक आपकी जेब पर हाथ साफ कर सकते है। भीड़ में आपको एहसास भी नहीं होगा और जेबकतरे आपकी जेब को खाली कर जाएंगे। यह खुलासा सिविल लाइन पुलिस द्वारा पकड़े गए एक जेबतराश ने किया है। उसने पुलिस को बताया कि उनके प्रदेश के कई युवक शहर में सक्रिय हैं, जो इस तरह की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

गांव झिंझर निवासी महाबीर के साथ दो दिन पहले ही बुधवार को जेब तराशने की घटना हुई थी। महावीर सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने आया था। इस दौरान भोपाल से आए एक युवक ने उसकी जेब पर हाथ साफ कर दिया। इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने मध्य प्रदेश के भोपाल जिला के गांव उनीदा के रहने वाले ओपी सिंह पुत्र गब्बर सिंह को सूचना के आधार पर काबू किया। एएसआई सुरेश गोयत ने बताया कि ओपी सिंह को पुलिस ने पकड़ा है। उसके पास से 19 सौ रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया आरोपी ओपी सिंह भोपाल से यहां चोरी के इरादे से आया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसी की तर्ज पर भोपाल से अन्य युवक भी अलग-अलग स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। इनका मुख्य पेशा राहगीरों की जेब कतरना है, जिसमें वे हाथ की सफाई का बाखूबी प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed