{"_id":"5ca12a8cbdec22140559b713","slug":"31554066060-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियार के बल पर स्वीफ्ट गाड़ी छीनने के दो आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर की पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हथियार के बल पर स्वीफ्ट गाड़ी छीनने के दो आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर की पूछताछ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। तोशाम बाईपास पर हथियार के बल पर चालक से स्वीफ्ट कार छीनने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की। एंटी व्हीकल स्टाफ टीम द्वारा आरोपियों को किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे तभी गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद तोशाम बाईपास की गाड़ी छीनने सहित अन्य वारदातों का भी खुलासा हुआ।
गांव मिश्री निवासी सुभाष रावलधी निवासी अमित कुमार के पास बतौर चालक लगा हुआ था। गत 17 सितंबर को अमित कुमार की स्वीफ्ट डिजायर गाड़ी लेकर अमित के परिवार के सदस्यों को हांसी छोडने गया था। हांसी से जब परिवार को छोडक़र रात साढ़े 10 बजे तोशाम बाईपास दिनोद रोड के पास पहुंचा तो चार युवकों ने हथियार के बल पर उसकी गाड़ी को रुकवा लिया और फिर उसको पिस्तौल व चाकू दिखाकर गाड़ी छीन ली। आरोपियों ने उसका पर्स और 1500 रुपये की नगदी सहित अन्य सामान भी छीन लिया और फिर उसे गाड़ी से बाहर धकेलकर फरार हो गए। सदर पुलिस ने इस संबंध में चार अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसी मामले में जैन चौक क्षेत्र निवासी संदीप व रामगंज मोहल्ला निवासी साहिल उर्फ सोनू को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की गई। पुलिस ने आरोपियों को फिर से न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।