फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   तूड़े से भरे ट्रैक्टर से टकराई बाइक, चालक की मौत

तूड़े से भरे ट्रैक्टर से टकराई बाइक, चालक की मौत

Fri, 03 May 2019 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
तूड़े से भरे ट्रैक्टर से टकराई बाइक, चालक की मौत
भिवानी। वीरवार शाम करीबन 4 बजे भिवानी हांसी मुख्य मार्ग पर गांव जाटुलूहारी पीएनबी बैंक शाखा के सामने तूड़े से भरे ट्रैक्टर से बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही बवानीखेड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंची। मृतक युवक की पहचान गांव प्रेमनगर निवासी 25 वर्षीय रोहित के रूप में हुई। रोहिता का पिता पुलिस विभाग में बतौर सब इंस्पेक्टर लगा हुआ है। मृतक दो बहनों में इकलौता भाई था।
विज्ञापन

वीरवार शाम करीबन 4 बजे गांव प्रेमनगर निवासी रोहित अपने गांव से बाइक लेकर बवानीखेड़ा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान बवानीखेड़ा की तरफ से तूडे से भरा ट्रैक्टर भिवानी की तरफ आ रहा था। जब रोहित गांव जाटुलूहारी बस स्टैंड पीएनबी बैंक शाखा के समीप पहुंचा तो उसकी तूडे से भरे ट्रैक्टर से आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे के बाद गंभीर रूप से जख्मी रोहित को उपचार के लिए भिवानी जिला सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोडक़र फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद बवानीखेड़ा पुलिस थाने से जांच अधिकारी सुरेश मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई आरंभ कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि रोहित अविवाहित था और उसकी दो बड़ी बहनें हैं, जिनका इकलौता भाई था। सदर पुलिस थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर सुरेश को भी हादसे की सूचना मिली तो वे भी मौके पर पहुंचे। जांच अधिकारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार सुबह जिला सामान्य अस्पताल में कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed