{"_id":"5c8954adbdec2213e43a44a2","slug":"21552503981-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परीक्षा : दसवीं की फिजिकल एजूकेशन के पेपर में भी चली खूब नकल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परीक्षा : दसवीं की फिजिकल एजूकेशन के पेपर में भी चली खूब नकल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में नकल थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को दसवीं के फिजिकल एजूकेशन के पेपर में भी खूब नकल चली। परीक्षा केंद्रों की छतों और दीवारों पर युवाओं का जमघट लगा था। डीसी फ्लाइंग टीम कैरू पहुंची तो वहां जितने नकल कराने वाले परीक्षा केंद्र के अंदर थे, उतने ही बाहर। यहां का परीक्षा केंद्र रद्द करने की सिफारिश की गई है। वहीं बहल के युवा संगठन ने नकल रोकने की जिम्मेवारी संभाली है।
नकल रोकने के लिए गठित डीसी के उड़नदस्ते ने बहल और कैरू के पांच परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। डीसी उड़नदस्ते में शामिल डॉ. मुरलीधर शास्त्री, डॉ. अनिल गौड़ व सीमा ने बहल क्षेत्र के मंढोली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। जहां पर नकल के तीन मामले पकड़े गए। इसके उपरांत बहल के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया, जहां सभी इंतजाम दुरुस्त मिले। इसी तरह ओबरा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया, जहां नकल के 2 मामले पकड़े गए। डीसी उड़नदस्ते ने कैरू ब्लॉक 3 के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। जहां परीक्षा केंद्र के बाहर लोगों की काफी भीड़ जुटी हुई थी, जबकि परीक्षा केंद्र के अंदर भी लोग परीक्षा की सुचिता को भंग कर रहे थे। इस परीक्षा केंद्र के अंदर काफी अनियमितताएं पाए जाने के कारण डीसी फ्लाइंग ने इस परीक्षा को रद्द करने की बोर्ड अधिकारियों को सिफारिश भेजी है।
फोटो 29, 29ए
45 युवाओं ने संभाली नकल रोकने की कमान
- बहल के तीनों परीक्षा केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप के बिना हुई परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
बहल। राजकीय कन्या विद्यालय में चल रहे परीक्षा केंद्र पर बाह्य हस्तक्षेप तमाम सीमाएं लांघ गया तो विद्यालय प्रशासन को स्थानीय युवा संगठन को पत्र लिखकर मदद की गुहार लगानी पड़ी। संगठन के युवाओं ने जब कमान संभाली तो तीनों परीक्षा केंद्रों पर नकलचियों के मंसूबे धराशायी हो गए। बुधवार तो तीनों परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का संचालन बेहद शांतिपूर्ण माहौल में हुआ।
विज्ञापन
10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए कस्बे में राजकीय कन्या विद्यालय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तथा ज्ञान भारती स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाए गए है। राजकीय कन्या विद्यालय में बाह्य हस्तक्षेप इस कदर था कि ड्यूटी स्टाफ के अलावा विद्यालय प्रशासन भी खासा परेशान था। बाह्य हस्तक्षेप से विद्यालय भवन को भारी नुकसान हुआ है। भवन की खिड़कियों के अलावा भवन की दीवारों में भी नुकसान हुआ है। हस्तक्षेप को रोकने के लिए पुलिस द्वारा लगाई गई दो कर्मी भारी भीड़ के आगे लाचार साबित हो रहे थे। मंगलवार को तो उस वक्त हद हो गई जब फ्लाइंग की मौजूदगी में नकल कराने वालों की भीड़ परीक्षा केन्द्र के चारों और मौजूद रही।
विद्यालय प्रशासन ने आखिरी दांव चलते हुए बहल के युवा संगठन को अनुरोध पत्र लिखकर बाह्य हस्तक्षेप से निपटने के लिए मद्द मांगी। नतीजतन, बुधवार को पुलिसकर्मी, परीक्षा ड्यूटी दे रहे स्टाफ एवं विद्यालय स्टाफ तनावमुक्त रहे तथा परीक्षाओं का संचालन अन्य दिनों की जगह बेहद शांत माहौल में हुआ। तीनों परीक्षा केन्द्रों में एक भी पर्ची बाहर से भीतर नहीं गई।
संगठन के 45 युवाओं ने दिया तीन केन्द्रों पर पहरा
कन्या विद्यालय में मंगलवार को हुई परीक्षा में माहौल बेहद खराब रहा था। परीक्षा केन्द्र की हालात देखकर बोर्ड के उड़नदस्ते ने बारहवीं कक्षा के फिजिक्स व इकोनॉमिक्स का पेपर रद्द कर दिया था। मंगलवार को विद्यालय प्रशासन के पत्र पर संगठन ने आपात मीटिंग बुलाकर परीक्षा केन्द्रों पर पहरा देने तथा बाह्य हस्तक्षेप से निपटने के लिए योजना बनाई। तीनों परीक्षा केंद्रों पर दस से 15 युवाओं की टीम बनाकर उनको ड्यूटी सौंपी। परीक्षा केन्द्र के तीनों साइड पर चार-चार युवाओं ने जबकि तीन युवाओं ने अंदर पहरा देकर नकल कराने वालों को केंद्र के पास नहीं फटकने दिया। बुधवार को आई फ्लाइंग ने युवाओं की तारीफ की तथा बाकी रहे पेपरों में भी इसी तरह से सहयोग की मांग की।
वर्जन
‘विद्यालय भवन में बाह्य हस्तक्षेप से बहुत नुकसान हुआ है। भवन के कमरों की खिड़कियां उखाड़ी गई है और दीवारों को भी क्षतिग्रस्त किया गया है। हस्तक्षेप से निपटने के लिए बहल के सामाजिक संगठन से पत्र लिखकर मदद मांगी तो युवाओं ने पूरे समय पहरा दिया तथा बाह्य हस्तक्षेप पर ब्रेक लगा दिए’
धनसिंह, प्राचार्य, राजकीय कन्या विद्यालय, बहल।
वर्जन
‘बहल एकता युवा संगठन के पास कन्या विद्यालय से अनुरोध पत्र मिला जिसमें परीक्षाओं में बाह्य हस्तक्षेप को रोकने के लिए मदद मांगी गई थी। संगठन ने आपात मीटिंग बुलाकर संगठन के 40 से 45 युवाओं को तीनों परीक्षा केन्द्रों पर तैनात किया। युवाओं के सहयोग से नकल रहित परीक्षा का संचालन हुआ’
योगेश शर्मा, प्रधान, बहल एकता युवा संगठन, बहल।