फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे चाचा-भतीजा की संदिग्ध मौत

शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे चाचा-भतीजा की संदिग्ध मौत

Fri, 08 Mar 2019 01:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे चाचा-भतीजा की संदिग्ध मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। गांव चांग में शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचे चाचा-भतीजा की अचानक तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों की मौत हो गई। इसकी सूचना सदर पुलिस को दी गई। पुलिस ने वीरवार को दोनों के शवों का जिला सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।
रेवाड़ी जिला के बास निवासी 45 वर्षीय जयवीर व 40 वर्षीय रामकिशन चांग में संदीप की शादी में आए थे। संदीप की 10 मार्च को शादी होनी है। इस शादी समारोह की तैयारियों के दौरान ही जयवीर अपने साले के लड़के संदीप की शादी में शामिल होने अपनी पत्नी गुड्डी और भतीजे रामकिशन के साथ आए थे। बुधवार शाम को जयवीर और रामकिशन दोनों ने शराब पी रखी थी और इसके बाद दोनों ही शादी की खुशियां मनाते हुए नाचने-गाने में भी शामिल हो गए थे। इसी दौरान अचानक दोनों की छाती में दर्द उठा और उन्हें उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जयवीर ने ही अपने भतीजे रामकिशन के साथ मिलकर संदीप का रिश्ता तय कराया था। इसलिए वे शादी में चार दिन पहले ही शामिल होने के लिए चांग गांव में पहुंच गए थे। जबकि संदीप की शादी 10 मार्च को तय है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए उनके पैतृक गांव रेवाड़ी के बास ले जाया गया। सदर पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई इकबाल सिंह ने बताया कि मृतक जयवीर की पत्नी गुड्डी के बयान दर्ज करने के बाद सदर पुलिस ने वीरवार को दोनों शवों का जिला सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिए। उसने बताया कि प्रारंभिक पड़ताल में दोनों की मौत अत्यधिक शराब के सेवन से सामने आई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असल वजह का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed