फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   दुकानदार पर एसीड अटैक मामले में दो आरोपियों के खिलाफ केस हुआ दर्ज

दुकानदार पर एसीड अटैक मामले में दो आरोपियों के खिलाफ केस हुआ दर्ज

Fri, 08 Mar 2019 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
दुकानदार पर एसीड अटैक मामले में दो आरोपियों के खिलाफ केस हुआ दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। सिटी स्टेशन लाइन पार कॉलोनी स्थित एक दुकानदार पर एसीड अटैक करने के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल एसिड अटैक से पीड़ित युवक का रोहतक पीजीआई में इलाज चल रहा है।

सिटी स्टेशन लाइन पार निवासी 26 वर्षीय रवींद्र ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह किराये के मकान में अपने परिवार सहित रहता है और मकान के साथ ही उसकी परचुन की दुकान है। गत 5 मार्च की शाम सवा 8 बजे अपनी दुकान के काउंटर के पास ही बाहर कुर्सी पर बैठा था कि इसी दौरान एक व्यक्ति बाइक से आया और अचानक उसके चेहरे पर एसिड फेंककर फरार हो गया। चेहरे पर एसिड फेंकने के बाद उसे तेज जलन हुई। फिर उसे तुरंत जिला सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। उसने बताया कि जिस समय युवक ने उस पर एसिड अटैक किया, उस समय लाइट गई हुई थी। रवींद्र ने बताया कि उसकी दो तीन साल से तिगड़ाना निवासी रमेश और सुनील उर्फ सुल्ली नामक युवक के साथ पुरानी रंजिश चली आ रही है। उसने इन दोनों पर अपने ऊपर हमला करने का शक भी जताया है। फिलहाल पुलिस ने दुकानदार पर हुए एसिड अटैक मामले में आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed