{"_id":"5b1838404f1c1b8c278b463b","slug":"21528313920-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में गाड़ी मांगने का विवाहित ने ससुरालपक्ष पर लगाए आरोप, पुलिस ने मामला किया दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज में गाड़ी मांगने का विवाहित ने ससुरालपक्ष पर लगाए आरोप, पुलिस ने मामला किया दर्ज
Updated Thu, 07 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज में गाड़ी नहीं मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला
अमर उजाला ब्यूरो
बहल। क्षेत्र के गांव की नरवाना तहसील के सीमला गांव में विवाहिता ने अपने ससुरालजनों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया है। महिला का आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने उसको दहेज में गाड़ी लाने के लिए तंग किया तथा जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर सास, सुसर, पति एवं ताऊ ससुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी 3 दिसंबर 2012 को सीमला गांव निवासी सोनू के साथ हुई थी। शादी में उससे परिजनों ने अपनी हैसियत से बढ़कर दहेज दिया था। लेकिन ससुरालजन उसके द्वारा लाए दहेज से संतुष्ट नहीं हुए। ससुराल वालों ने कहा कि उनके एक ही लड़का है तथा उनकी हैसियत के अनुसार शादी में दहेज नहीं मिला। आरोप है कि ससुरालजनों ने उसे कमरे में बंद कर दिया तथा उसके साथ मारपीट की। जब उसने यह बातें अपने परिजनों को बताई तो उन्होंने पंचायत कर उनको समझाने का प्रयास किया पर वे नहीं माने।
पीड़िता ने बताया कि उसे जनवरी 2016 में घर से निकाल दिया और उसका आभूषण भी अपने पास रख लिया। इसके अलावा ससुराल पक्ष के लोग दिसंबर 2017 में उसके घर आए तथा उसको जान से मारने की धमकी दी। एसपी भिवानी कार्यालय में महिला की शिकायत मिलने तथा महिला पुलिस द्वारा जांच के बाद बहल पुलिस ने महिला के पति सोनू, सास धनपति, ससुर बलबीर, ताऊ ससुर सतपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।