फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   पिस्तौल के बल पर स्पेयर पार्टस के दुकानदार से मोबाइल व नकदी लूट ले गए बदमाश

पिस्तौल के बल पर स्पेयर पार्टस के दुकानदार से मोबाइल व नकदी लूट ले गए बदमाश

Thu, 12 Apr 2018 01:20 AM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
पिस्तौल के बल पर स्पेयर पार्टस के दुकानदार से मोबाइल व नकदी लूट ले गए बदमाश
पिस्तौल के बल पर दुकानदार से मोबाइल व नकदी लूट ले गए बदमाश
विज्ञापन

तोशाम।
गांव ईशरवाल-झुंपा मार्ग पर एक गाड़ी में सवार बदमाश ईशरवाल में स्पेयर पार्ट्स के दुकानदार से पिस्तौल के बल पर तीस हजार रुपये की नकदी और सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। दुकानदार ने मौके से भागकर जान बचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने हवाई फायर भी किया। दुकानदार के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आते देख बदमाश मौके से भाग खड़े हुए।

गांव तलवानी निवासी जागेराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव ईशरवाल में स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। गांव तलवानी से वह बाइक पर प्रतिदिन आन-जाना करता है। रोज की तरह मंगलवार शाम भी वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव तलवानी जा रहा था। गांव ईशरवाल से निकलने के बाद तलवानी मार्ग पर नहर के पास एक गाड़ी में सवार बदमाशों ने उसकी मोटरसाइकिल रुकवा ली। इसके बाद पिस्तौल के बल पर तीस हजार रुपये, कागजात व सोने की चेन छीन ली। उसने मौके से भागने की कोशिश की तो आरोपियों ने हवा में गोली चला दी। वहीं उसके शोर मचाने के बाद अन्य लोगों को आते देख आरोपी मौके से भाग निकले। शिकायत के बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत बदमाशों पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed