फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   केबल चोरी मामले में कबाड़ी से 1 लाख 60 हजार रुपये वायर की बरामद

केबल चोरी मामले में कबाड़ी से 1 लाख 60 हजार रुपये वायर की बरामद

Tue, 20 Mar 2018 01:12 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
केबल चोरी मामले में कबाड़ी से 1 लाख 60 हजार रुपये वायर की बरामद
केबल चोरी मामले में कबाड़ी से 1 लाख 60 हजार रुपये वायर बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
शहर के चर्चित बीएसएनएल केबल चोरी मामले में सीआईए पुलिस टीम ने नजफगढ़ में छापा मारकर रविवार रात को पकड़े गए कबाड़ी से करीब एक लाख 60 हजार रुपये की केबल तार बरामद की है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

शहर के हांसी गेट से 20 फरवरी की रात को चोर करीब 40 लाख रुपये की टेलीफोन की अंडर ग्राउंड केबल को जेसीबी की मदद से चोरी कर ले गए थे। इस मामले में 14 मार्च को सीआईए टीम ने गुरुग्राम में छापा मारकर इस पूरे मामले के मास्टर माइंड शाकिब खान को गिरफ्तार किया था। बिहार के ओरेया निवासी शाकिब की निशानदेही पर रविवार रात को दिल्ली के नजफगढ़ में छापा मारकर कबाड़ी का काम करने वाले अलीगढ़ यूपी निवासी आरिफ को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर एक लाख 60 हजार रुपये की कॉपर वायर बरामद की गई। आरिफ ने पुलिस को बताया कि उक्त आरोपी कुछ वायर 700 रुपये किलो के हिसाब से उसे बेचकर गए थे। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर रवींद्र ने बताया कि इस मामले में जल्द ही अन्य आरोपी भी गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed