फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   बहल से गायब हुई लड़की पंजाब में मिली

बहल से गायब हुई लड़की पंजाब में मिली

Tue, 05 Sep 2017 01:29 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
बहल से गायब हुई लड़की पंजाब में मिली
बहल से गायब हुई लड़की पंजाब में मिली
विज्ञापन

बहल। 31 अगस्त की रात को घर से गायब हुई नाबालिग लड़की को पुलिस ने रविवार की रात को पंजाब से बरामद कर लिया है। लड़की अपने घर बिना बताए पंजाब में किसी सत्संग कार्यक्रम में चली गई थी। पुलिस ने लड़की को बरामद उसके मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान करवाने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया।
लड़की के पिता ने एक सितंबर को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी बेटी 31 अगस्त की रात को अचानक घर से लापता हो गई है। उसने अपने स्तर पर तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया है। शिकायत पर पुलिस ने लड़की के गुमशुदगी का केस दर्ज किया था। पुलिस उसी समय से लड़की की तलाश में जुटी थी। आखिर पुलिस ने दौड़ धूप कर लड़की को 3 सितंबर की रात को पंजाब के जालंधर जिले के नूरमहल से बरामद कर लिया। पुलिस रविवार की रात को लड़की को पंजाब से लेकर पुलिस थाने पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस ने सोमवार को लड़की को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। मजिस्ट्रेट के समक्ष लड़की ने बताया कि वह अपनी मर्जी से नूरमहल में होने वाले डेरा सत्संग कार्यक्रम में गई थी। जांच अधिकारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि लड़की ने मजिस्ट्रेट के समक्ष 164 के तहत दिए गए बयान में अपने पिता के साथ जाने की इच्छा जताई। इस पर उसे उसके पिता के साथ भेज दिया गया। गौरतलब है कि उक्त लड़की के साथ दिसंबर 2016 में दुष्कर्म हुआ था और इस संबंध में उसने जून 2017 में केस दर्ज करवाया था। इस केस के चार आरोपी जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed