{"_id":"59ac50e94f1c1b5b738b4f98","slug":"21504465129-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों से पेट्रोल की बोतल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपियों से पेट्रोल की बोतल बरामद
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपियों की निशानदेही पर पेट्रोल की बोतल बरामद
बहल। शेरला स्थित बिजली घर को जलाने के लिए आरोपियों ने मूंज की बिट्ट (रस्सियों की बत्ती) का प्रयोग किया था। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी प्रवीण की निशानदेही पर ऐसी छह-छह इंच लंबी बिट्ट रविवार को शेरला गांव से बरामद की है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी के बताए ठिकाने पर बिठन गांव से एक पेट्रोल की बोतल भी बरामद की है।
पुलिस ने शनिवार को आरोपी प्रवीण को तलवानी गांव से गिरफ्तार करने के बाद रविवार को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने डेरामुखी राम रहीम को निर्दोष मानते हुए प्लान बनाया था कि अगर दोषी करार दिया तो वे लोहारू में आर और पार की लड़ाई लड़ेंगे। योजना के अनुसार जैसे ही अदालत का फैसला डेरामुखी के खिलाफ आया तो उनका सब्र टूट गया और एक के बाद एक वारदात को अंजाम देते गए।
पुलिस रिमांड में आरोपी ने बताया कि उन्होंने मूंज की रस्सियों की छह छह इंच लंबी बिट्ट तैयार की थी ताकि उनको पेट्रोल में भिगोकर आगजनी की वारदात को अंजाम दिया जा सके। पुलिस ने मामले में अभी तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है जबकि एक अभी फरार है। थाना प्रभारी विद्यानंद तथा जांच अधिकारी ओमप्रकाश एएसआई ने बताया कि पुलिस रिमांड अवधि के बाद सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश करेगी।