फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   जिला अस्पताल के सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

जिला अस्पताल के सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

Sun, 09 Jul 2017 12:40 AM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। जिला अस्पताल की सुरक्षा इंतजामों की एक बार फिर पोल खुली। आधी रात को चार-पांच हमलावरों ने जिला अस्पताल की गैलरी में एक युवक को बुरी तरीके से पीटा। देर रात हुए हमले के बाद पूरी अस्पताल में हड़कंप मच गया। अस्पताल में सुरक्षा के लचर इंतजामों के विरोध में मरीजों के परिजन रात को ही लामबंद होकर पहले पुलिस चौकी पहुंचे। फिर सीएमओ आवास पर गए।
यह सनखनीखेज वारदात शुक्रवार रात करीब एक बजे वार्ड बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर हुई। जिस युवक शुभम पर हमला हुआ, वह अस्पताल में उपचाराधीन अपने दोस्त अमित के पास आया हुआ था। शुभम ने बताया कि वह पानी पीने के लिए ग्राउंड फ्लोर पर पहुंचा था कि चार-पांच युवकों ने उस पर हमला बोल दिया। उसे बुरी तरह से पीटा। शोरगुल सुनकर लोग एकत्र हुए तो हमलावर भाग गए। आधी रात को अस्पताल परिसर में हुई इस घटना के बाद मरीज और तीमारदार सहम गए। घायल युवक को लोगों ने इमरजेंसी में भर्ती कराया। अस्पताल में हमले के विरोध में 30-40 लोग इक्ट्ठे होकर अस्पताल परिसर स्थित पुलिस चौकी पहुंचे। पुलिस वालों ने वार्ड का मामला बताते हुए सुरक्षा गार्ड से मिलने को कहा। इसके बाद नाराज लोग सीएमओ आवास पर पहुंचे। यहां लोगों को सुबह ऑफिस में मिलने को कहा गया। इसके बाद लोग लौट आए।
विज्ञापन

सिक्योरिटी इंचार्ज ने बताया कि रात को वे मौके पर पहुंच गए थे। मारपीट की घटना के बाद को समझा कर वार्डों मेें भेज दिया। मुख्य गेट पर सुरक्षा गार्ड की तैनाती नहीं होने की शिकायत के बारे में इंचार्ज ने बताया कि उक्त गार्ड का वीकली ऑफ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में मारपीट में घायल युवक शुभम के बयान कलमबद्ध कर लिये हैं, लेकिन अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
प्रकाश चंद
प्रभारी, दिनोद गेट पुलिस चौकी

फिर खुली जिला अस्पताल के सुरक्षा इंतजामों की पोल
रात एक बजे तीमारदार की पिटाई की घटना के बाद जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई। कहने को तो मुख्य गेट से लेकर वार्ड में सुरक्षा कर्मचारी तैनात है, लेकिन सुरक्षा के इंतजाम कितने पुख्ता है, इस बात का अंदाजा कल रात की घटना से लगाया जा सकता है। तीमारदारों ने बताया कि कल रात न तो मुख्य गेट पर सुरक्षा कर्मचारी मौजूद था और न ही वार्डों में। यदि अस्पताल प्रबंधन ने सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता नहीं किया तो भविष्य में बड़ी वारदात की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।

फोटो : 20
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed