फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   211 copycats caught in political science exam of Haryana Board

एचबीएसई: शिक्षिका के मोबाइल में मिला पेपर, सीसीटीवी फुटेज देखी तो केंद्र अधीक्षक, स्कूल संचालक, स्टाफ कर रहा था पेपर आउट

Thu, 21 Apr 2022 11:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 21 Apr 2022 11:48 PM IST
सार

मंडौरा में प्रश्नपत्रों पर उत्तरों के सामने निशान मिले। परीक्षार्थियों के पास उत्तरकुंजी मिली। खरखौदा में डीवीआर से फुटेज डिलीट की गई। सभी पर केस दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
211 copycats caught in political science exam of Haryana Board
सोनीपत में एक परीक्षा केंद्र पर जांच करते बोर्ड चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में नकल का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा। वीरवार को सीनियर सेकेंडरी की राजनीति विज्ञान में भी खूब नकल चली। सोनीपत में एक शिक्षिका के फोन में प्रश्नपत्र मिला। वहां की सीसीटीवी फुटेज देखी गई तो केंद्र अधीक्षक, स्कूल संचालक, स्टाफ सभी पेपर आउट करने में जुटे थे। इसके बाद यहां परीक्षा रद्द कर दी गई। प्रदेशभर में चार परीक्षा केंद्रों पर अधिक नकल और अन्य अनियमितताओं के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई। 

विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की गुरुवार को हुई सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 1060 परीक्षा केंद्र बनाए गए। यहां 1,20852 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए। परीक्षा में 211 नकलची पकड़े गए। लापरवाही पर चार पर्यवेक्षक ड्यूटी से हटाये गए। 
विज्ञापन


केंद्र अधीक्षक, स्कूल संचालक, स्टाफ के खिलाफ थाने में दी शिकायत 
डीसी जैन वमावि, सोनीपत-47 (बी-1) में बाहर से ज्यादा अंदर नकल चल रही थी। बोर्ड अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह ने यहां निरीक्षण किया तो एक शिक्षिका के पास मोबाइल मिला। गहनता से जांच की तो मोबाइल में पेपर मिला। केंद्र में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया तो पाया कि प्रमुख केंद्र अधीक्षक, स्कूल संचालक व स्टाफ सभी पेपर आउट कर रहे थे। पूरे मामले की गहनता से जांच करने के लिए स्कूल की सीसीटीवी का डीवीआर आदि पुलिस के हवाले कर दी गई। बोर्ड चेयरमैन ने यहां 12 नकलची पकड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रश्नपत्र में उत्तरों पर निशान, उत्तरकुंजियों, पर्चियों की भरमार
राजकीय कवमावि खरखौदा-02 (बी-2), रावमावि मंडौरा, रावमावि मटिंडू में खुलेआम नकल चल रही थी। यहां प्रश्नपत्रों में उत्तरों के सामने निशान लगे थे तो उत्तरकुंजी और पर्चियों की भरमार थी। रावमावि मंडौरा में छतों, दीवारों पर नकल कराने वालों का जमघट लगा था। अंदर परीक्षार्थियों के प्रश्नपत्रों में उत्तर के सामने निशान लगे थे। सभी कोड की उत्तरकुंजियां और भारी मात्रा में पर्चियां थीं। इस वजह से यहां की परीक्षा रद्द कर दी गई।

रावमावि मटिंडू में भी खूब पर्चियां, उत्तरकुंजियां मिलीं। दोनों केंद्रों की परीक्षा रद्द की गई। राकवमावि, खरखौदा में प्रमुख केंद्र अधीक्षक व उनके स्टाफ ने सीसीटीवी के डीवीआर से उड़नदस्ते के पहुंचने से पहले फुटेज डिलीट कर दी। जांच के दौरान केंद्र के प्राचार्य, लिपिक व मिड-डे मील आया कि भूमिका संदिग्ध पाई गई।

इन सबके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई गई है। 14 नकलची भी पकड़े गए। राकवमावि खरखौदा-02 में पर्यवेक्षक सतीश कुमार को ड्यूटी से हटाया गया। चौ. मो. याशीन खान मेव वमावि, नूंह-02(बी-2) पर भी नकल कराने वालों और करने वालों का बोलबाला था। जिस कारण यहां की परीक्षा भी रद्द कर दी गई। रावमावि, कलानौर-1(बी-1) में भी जमकर नकल हो रही थी। यहां की परीक्षा रद्द करने की सिफारिश की गई।


211 नकलची पकड़े
बोर्ड उपाध्यक्ष वीपी यादव के उड़नदस्ते ने गुरुग्राम में 28 नकलची पकड़े। राकवमावि, हेली मंडी-1 (बी-1) में कार्यरत पर्यवेक्षक कर्मबीर, रावमावि, शेरपुर में देवेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार को ड्यूटी से हटाया गया। बोर्ड सचिव कृष्ण कुमार ने नंदगांव में तीन नकलची पकड़े। विशेष उड़नदस्तों ने 78, बोर्ड अध्यक्ष के विशेष उड़नदस्तों ने 41, उपाध्यक्ष के विशेष उड़नदस्तों ने 18, सचिव के विशेष उड़नदस्तों ने 19, रैपिड एक्शन फोर्स ने छह, अन्य उड़नदस्तों ने 70 नकलची पकड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed