फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   टहलने निकले बुजुर्ग की सड़क दुर्घटना में मौत

टहलने निकले बुजुर्ग की सड़क दुर्घटना में मौत

Sun, 05 May 2019 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
टहलने निकले बुजुर्ग की सड़क दुर्घटना में मौत
भिवानी। गांव सुखपुरा से मुंढाल मार्ग पर रात को टहलने निकले एक बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक के शव को रविवार सुबह भिवानी जिला सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया, वहीं हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मृतक 60 वर्षीय रामकुमार सुखपुरा का रहने वाला था। मृतक के भतीजे मंजीत ने बताया कि राम कुमार रोजाना ही खाना खाने के बाद टहलने के लिए चला जाते थे। शनिवार देर रात नौ बजे भी वह खाना खाकर घूमने निकल गया था। लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। जब परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया तो वह सुखपुरा मुंढाल मार्ग पर बेसुध हालत में सडक़ पर पड़ा हुआ था, जिसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिस वजह से सिर में गंभीर चोटें लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मामले की सूचना मिलने के बाद बवानीखेड़ा पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का जिला सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर इस संबंध में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed