फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपी हुए गिरफ्तार

धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपी हुए गिरफ्तार

Fri, 03 May 2019 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपी हुए गिरफ्तार
भिवानी। रोड़ी मंगवाकर एक लाख रुपये का फर्जी चेक थमाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को दी शिकायत में बागनवाला निवासी जयपाल ने बताया कि खानक जोन के अंदर उनके पंचमुखी स्टोन क्रशर है। रमेश नामक एक व्यक्ति जो उकलाना निवासी बता रहा था उसने फोन पर 25 नवंबर 2018 को तीन गाड़ी क्रशर रोड़ी मंगवाई थी। उसने गाड़ी चालक को ही राशि का भुगतान करने की बात भी कही थी। इस पर क्रशर से तीन गाड़ी माल भेज दिया। माल उकलाना स्थित एक फैक्ट्री के अंदर उतारा गया था, जिसकी सीसीटीवी फुटेज में गाड़ी माल उतारते हुए दिखाई दे रही है। वहां पर एक व्यक्ति को एक लाख रुपये का चेक दिया गया। जिसे बैंक में पड़ताल की तो चेक किसान क्रेडिट कार्ड का मिला जो पहले से ही ओवर ड्राफ्ट लिया हुआ है। इस पर पुलिस में शिकायत दी गई। तोशाम पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। इसी मामले में ज्ञानपुरा हिसार निवासी सुनील कुमार व नरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed