{"_id":"5c82c39fbdec2213f8015454","slug":"201552073631-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह के मासूम बेटे सहित विवाहिता को दहेज प्रताडना के चलते घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह माह के मासूम बेटे सहित विवाहिता को दहेज प्रताडना के चलते घर से निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। महिला को दहेज की मांग को लेकर छह माह की मासूम बच्ची समेत घर से मारपीट कर निकालने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव गोलागढ़ निवासी मंजू ने बताया कि उसकी शादी 10 फरवरी 2017 को दिल्ली के दरियापुर खुर्द निवासी सूरज के साथ हुई थी। शादी के बाद उसे छह माह का बेटा भी है। उसका आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहे, बेटे के जन्म पर भी उससे सोने के गहनों व लाखों की नगदी की मांग की गई। उसका आरोप है कि गत 20 अक्टूबर 2018 को उसके साथ मारपीट की गई और देर रात 11 बजे मासूम बेटे सहित घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद उसके भाई ने फोन मिलाकर 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस उसे थाने लेकर पहुंची और फिर उसका चिकित्सकों से उपचार कराया गया। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उसी दिन उसके पति ने फोन कर उसे शिकायत करने पर गोली से मार देने की धमकी दी। विवाहिता का आरोप है कि उसके पति के पास अवैध हथियार भी है, इसलिए उन्हें जान माल का भी खतरा बना हुआ है। महिला पुलिस थाने की महिला कष्ट निवारण अधिकारी ने जांच की और इसके बाद सदर पुलिस को पत्र लिखकर दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने वाले ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए। फिलहाल सदर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।