{"_id":"5c7ad474bdec22094a2c9330","slug":"201551553652-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों पर निगरानी के लिए बाजार में लगाए सीसीटीवी कैमरे ही हुए चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों पर निगरानी के लिए बाजार में लगाए सीसीटीवी कैमरे ही हुए चोरी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। बाजार में चोरी की वारदात के बाद चोरों की पहचान के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को ही चोर चोरी कर ले गए। घटना लोहारू मेन बाजार की है। सीसीटीवी चोरी होने के मामले की शिकायत लोहारू पुलिस थाने में दी गई।
वार्ड नंबर 9 निवासी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि उसकी मैन बाजार में इलेक्ट्रॉनिक्स व फर्नीचर की दुकान है। सुरक्षा के लिए प्रशासन की हिदायतों के अनुसार उन्होंने सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। मगर एक मार्च की सुबह जब वे दुकान पर पहुंचे तो उसके तीन कैमरे लगे हुए थे, जबकि उसके पड़ोसी संजय कुमार की फोटोग्राफी की दुकान के बाहर भी सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था, जो चोरी हो गया। राजेंद्र प्रसाद ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि गत 28 फरवरी व एक मार्च की मध्य रात्रि को बड़दु जोगी निवासी संपत नामक युवक ने इन सीसीटीवी कैमरों को चोरी कर लिया। चोरी की यह वारदात भी कैमरे में कैद हो गई। वहीं पुलिस ने भी इलेक्ट्रानिक व्यापारी की शिकायत पर सीसीटीवी कैमरे चोरी करने पर केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।