{"_id":"5b280a2e4f1c1bb06e8b89ef","slug":"201529350702-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, एक दिन के पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, एक दिन के पुलिस रिमांड पर
Updated Tue, 19 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। थाना सदर क्षेत्र से युवती को अगवा कर गैंगरेप मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
बता दें कि थाना सदर क्षेत्र से गाड़ी सवार छह युवकों ने एक युवती को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया था। उसके बाद आरोपी उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर घर के पास छोड़कर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मामले में पुलिस ने रविवार देर रात को आरोपी सोमबीर उर्फ सोनू पुत्र कंवल सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर हासिल किया है। पुलिस मामले में आरोपी पवन को गिरफ्तार कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर ले रखा है। दोनों आरोपियों को रिमांड खत्म होने पर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। थाना प्रभारी देशराज दहिया ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।