फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   पर्स छीनकर भागने वाले युवक को दबौचा, पुलिस ने दर्ज किया केस

पर्स छीनकर भागने वाले युवक को दबौचा, पुलिस ने दर्ज किया केस

Sat, 31 Mar 2018 01:19 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
पर्स छीनकर भागने वाले युवक को दबौचा, पुलिस ने दर्ज किया केस
पर्स छीनकर भाग रहे युवक को दबोचा, केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
तोशाम।
तोशाम बस अड्डे गेट के पास एक रेहड़ी से फल खरीद रहे व्यक्ति से एक युवक ने पर्स छीन लिया और भागने लगा। वहीं व्यक्ति के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संड़वा निवासी सज्जन ने बताया कि वह भिवानी से दवाई लेकर वापस तोशाम पहुंचा था। तोशाम बस अड्डे के गेट पर वह फल की रेहड़ी से फल लेने लगा तो एक युवक आया और उसके हाथ से पर्स छीनकर भागने लगा। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे काबू कर लिया। सज्जन ने बताया कि बाद में युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। युवक ने अपना नाम टोहाना के फूलमाली निवासी शेरसिंह बताया। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि युवक को काबू कर उसके खिलाफ छीना-छपटी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed