{"_id":"5a9eea794f1c1b4d588bbd11","slug":"201520364153-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर बच्चों की मां को बंधक बनाकर तीन युवकों ने किया गैंग रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर बच्चों की मां को बंधक बनाकर तीन युवकों ने किया गैंग रेप
Updated Wed, 07 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों को कमरे में बंद कर महिला से तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
भिवानी। शहर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली तीन बच्चों की मां से तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। कॉलोनी में रहने वाले तीनों युवकों ने सोमवार रात को महिला के तीन बच्चों को एक दूसरे कमरे में बंद कर वारदात को अंजाम दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डीएसपी हेडक्वार्टर जगत सिंह मोर व शहर थाना प्रभारी श्री भगवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की छानबीन की। पुलिस ने महिला की मेडिकल जांच करवाए जाने के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
शहर थाना पुलिस को दिए गए बयान में अनुसूचित जाति की पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति ड्राइवर है, वह सोमवार को गाड़ी लेकर बाहर गया हुआ था। उसने बताया कि उसके छह व पांच साल की दो बेटी व उनसे छोटा तीन साल का बेटा है। पीड़िता ने बताया कि सोमवार रात करीब 11 बजे किसी ने उसका दरवाजा खटखटाया तो उसने समझा कि उसका पति घर पर आया है। दरवाजा खोला तो कॉलोनी में रहने वाला एक युवक और उसके दो साथी उसे धक्का मार कर घर के अंदर घुस आए। इसके बाद जिस कमरे में उसके बच्चे सो रहे थे, उसकी बाहर से कुुंडी बंद कर दी। इसके बाद उसे दूसरे कमरे में ले जाकर तीनों युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही जाति सूचक गालियां दी और विरोध करने पर मारपीट भी की। रात भर युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और सुबह करीब चार यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इसके बाद उसने फोन पर इस घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही मंगलवार सुबह डीएसपी हेडक्वार्टर जगतसिंह मोर, शहर थाना प्रभारी श्री भगवान, बीटीएम पुलिस चौकी इंचार्ज सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। डीएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत महिला को मेडिकल जांच के लिए सामान्य अस्पताल में मेडिकल करवाया। मेडिकल जांच में महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला के बयान पर नीरज और उसके दो साथियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, बंधक बनाने, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने व एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
- श्री भगवान, प्रबंधक थाना शहर