फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   20 years imprisonment for raping a minor in Bhiwani of Haryana

Bhiwani: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कैद, पिता ने दर्ज कराया था केस, 30 हजार रुपये जुर्माना

Mon, 13 Feb 2023 09:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 13 Feb 2023 09:39 PM IST
सार

दोषी पर न्यायालय ने 30 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। 2022 में पिता की शिकायत पर सिवानी पुलिस ने केस  दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में तुरंत केस दर्ज कर महत्वपूर्ण साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी की थी।

विज्ञापन
20 years imprisonment for raping a minor in Bhiwani of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी के मामले में न्यायालय ने दोषी युवक को 20 साल की कैद व 30 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


पॉक्सो एक्ट की फास्टट्रैक कोर्ट की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सोनीका ने सिवानी क्षेत्र के गांव दरियापुर निवासी सतपाल को दोषी करार देते हुए पॉक्सो एक्ट में 20 साल की कैद, 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। कोर्ट ने धारा 366 में सात साल की कैद और 10 हजार रुपये जुर्माना किया है। इसी तरह धारा 506 में तीन साल की कैद की सजा सुनाई है। न्यायालय ने आरोपी पर कुल 30 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। जुर्माना राशि न भरने पर अतिरिक्त सजा का प्रावधान किया है।
विज्ञापन


2022 में सिवानी थाने में पीड़िता के पिता ने शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें उसने बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी को एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में तुरंत केस दर्ज कर महत्वपूर्ण साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी की और उसे न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed