{"_id":"5ca3bff2bdec22764d26f637","slug":"191554235378-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डी ग्रुप में नौकरी लगवाने का झांसा दे डेढ़ लाख ठगने के दो आरोपियों का लिया प्रोडक्शन वारंट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डी ग्रुप में नौकरी लगवाने का झांसा दे डेढ़ लाख ठगने के दो आरोपियों का लिया प्रोडक्शन वारंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। डी ग्रुप में युवक को नौकरी लगवाने का झांसा देने और पैसे वापस मांगने पर जातिसूचक शब्द कहने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पूछताछ कर जेल भेज दिया।
सिटी पुलिस को दी शिकायत में गांव पालुवास निवासी सुन्दर सिंह ने बताया कि दो लोगों ने उसे डी ग्रुप में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये की डिमांड की थी। इस पर उसने डेढ़ लाख रुपये राव वीरेंद्र और सतीश को दे दिए। मगर उसकी कोई सरकारी नौकरी नहीं लगी। पैसे वापस मांगने पर उसे डराया धमका गया और फिर जातिसूचक शब्द भी कहे। इस मामले की शिकायत उसने सिटी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच डीएसपी को सौंप दी। इसी मामले में अब सिटी पुलिस ने दूसरे धोखाधड़ी के मामले में पहले से ही गिरफ्तार हो चुके दोनों आरोपियों का प्रोडक्शन वारंट हासिल कर पूछताछ की और फिर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।