फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   फोन पर मौसा कोधमकी देकर तीन लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

फोन पर मौसा कोधमकी देकर तीन लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

Wed, 23 Jan 2019 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
फोन पर मौसा कोधमकी देकर तीन लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
भिवानी। फोन पर धमकी देकर कर तीन लाख की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला 2017 का है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि शिकायतकर्ता की साली का बेटा निकला। जिसने अपने ही सगे मौसा से अपने चाचा व दो अन्य साथियों के साथ मिलकर रंगदारी मांगी थी। इस मामले में पुलिस पहले भी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

गांव तिगड़ाना निवासी इंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 25 जून 2017 की शाम 9 बजकर 41 मिनट पर फोन पर जान से मारने की धमकी देकर तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी। जिसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। पुलिस ने फोन पर फिरौती मांगने व जान से मारने की धमकी देने वालों की जांच शुरू की तो पता चला कि फिरौती मांगने वाला कोई और नहीं बल्कि उसी की साली का बेटा करनाल निवासी जितेंद्र हैं। जिसने अपने चाचा व दो अन्य युवकों के साथ मिलकर फोन पर धमकी दी थी। दरअसल जितेंद्र की दो मौसी गांव तिगड़ाना में शादीशुदा है। इस लिहाज से शिकायतकर्ता इंद्र सिंह आरोपी का मौसा लगता है। सदर पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई आनंद सिंह ने बताया कि दो आरोपियों को 2017 में ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि इस मुकदमे में आरोपी जितेंद्र पुलिस गिरफ्त से बाहर था। जिसे अब करनाल से गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट में पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed