फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   पुलिस पर पथराव मामला:::: आरोपियों के नाम बताये, फिर भी निर्दोषों को तंग कर रही पुलिस

पुलिस पर पथराव मामला:::: आरोपियों के नाम बताये, फिर भी निर्दोषों को तंग कर रही पुलिस

Sun, 11 Nov 2018 12:00 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
पुलिस पर पथराव मामला:::: आरोपियों के नाम बताये, फिर भी निर्दोषों को तंग कर रही पुलिस

विज्ञापन
भिवानी। पुलिस पर पथराव मामले में हुई पंचायत में मोहल्ला वासियों ने आरोप लगाया कि पथराव करने वाले आरोपियों के नाम देने के बावजूद पुलिस निर्दोषों को परेशान कर रही है। कुछ निर्दोष युवाओं को हिरासत में भी ले रखा है, जबकि असल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही। वहीं पंचायत में पहुंचे एसएचओ बिक्रम सिंह ने कहा कि किसी निर्दोष पर कार्रवाई नहीं की जाएगी। लेकिन असल आरोपियों को मोहल्ला वासी पेश कर दें।
बता दें कि दीवाली की रात करीब धानकान मोहल्ला में चंद्रगिरी स्कूल के सामने पटाखे बजाने से रोकने पर कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव किया था। जिसमें जैन चौक चौकी इंचार्ज गोपालदास समेत चार कर्मचारी घायल हो गए थे। पुलिस ने मामले में सात नामजद व 30-40 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था। जिनमें करीब 14 की पहचान हो गई थी। पुलिस मामले में अब तक पांच को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं पुलिस की कार्रवाई को कुछ लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। आरोप है कि पुलिस निर्दोषों को परेशान कर रही है। इसी मामले में शनिवार को सुबह 11 बजे धानकान मोहल्ला के चौक पर पंचायत हुई। जिसमें समाज के मौजिज लोगों ने एसएचओ से भी पंचायत में आने का न्योता दिया। पंचायत में मोहल्ला वासियों ने बताया कि पथराव करने वाले शरारती युवकों के नाम पुलिस को बता दिए है। इसके बावजूद पुलिस निर्दोष युवकों को परेशान कर रही है। पुलिस की टीम मोहल्ला में आती है और कोई भी युवक नजर आता है, उसे अपने साथ उठा ले जाती है। मोहल्ला वासियों सोमबीर, अनिल, जसवंत ने बताया कि बेवजह मोहल्ला वासियों को परेशान किया जा रहा है। पुलिस कहती है कि आरोपियों को पकड़कर लाओ। वे कहां से लाए। पंचायत में कोई संतोषजनक निर्णय नहीं निकलने पर मोहल्ला वासियों ने शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी से मिलने का निर्णय लिया गया। मोहल्ला वासी महेंद्रगढ़ में शिक्षा मंत्री से मिलने रवाना भी हुए और कहा कि संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो वे मुख्यमंत्री से मिलेंगे और जरूरत पड़ी तो आंदोलन करेंगे। पंचायत में धर्मबीर डाबला, अजीत बामला, श्याम सुंदर इंदौरा, अमन राघव तंवर, भगवान दास कालिया, शिव कुमार बोस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसएचओ ने गिनाए आरोपियों के नाम
पंचायत में एसएचओ ने नामजद व जांच में सामने आए नामों का जिक्र शुरू किया उससे पहले कुछ मोहल्ला वासियों ने आरोपी युवकों के नाम बताने शुरू कर दिए। बाद में एसएचओ ने भी लिस्ट में दर्ज आरोपियों के नाम बताये। एसएचओ की लिस्ट के नामों पर लोगों ने आपत्ति जताई कहा कि इसमें से अधिकतर बेकसूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहब, मेरा बेटा निर्दोष है
पंचायत में एक बुजुर्ग महिला ने एसएचओ के समक्ष हाथ जोड़ते हुए कहा कि उसका बेटा निर्दोष है। कभी किसी के साथ झगड़ा नहीं करता। पुलिस ने उसे भी गलत पकड़ लिया है। उसे छोड़ दो। उस पर एसएचओ ने कहा कि जांच की जा रही है और जो जांच में दोषी पाया जाएगा, उसी को गिरफ्तार किया जाएगा।
मेरे पति को बेवजह फंसाया जा रहा है : सुनीता
महिला सुनीता ने पंचायत में बताया कि उसके पति को बेवजह फंसाया जा रहा है। शोर हुआ तो वह घर से बाहर देखने आए थे और उन पर भी पथराव का आरोप लगा दिया। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बारे में एसएचओ बिक्रम सिंह ने बताया कि उन्होंने स्वयं सुभाष को देखा था पथराव करते हुए।

वर्जन:::
मामले में निष्पक्ष जांच चल रही है। किसी निर्दोष को नहीं फंसाया जाएगा। पंचायत में मोहल्ला वासियों ने कुछ आरोपियों के नाम बताये है तो उन्हें कहा कि आरोपियों को पेश कर दो। जांच चल रही है, जो निर्दोष होगा, उसे छोड़ दिया जाएगा।
इंस्पेक्टर बिक्रम सिंह, एसएचओ
शहर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed