फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   रिवासा में बिना लाइसेंस चल रहे शराब ठेके का किया भंडाफोड, जब्त की शराब

रिवासा में बिना लाइसेंस चल रहे शराब ठेके का किया भंडाफोड, जब्त की शराब

Wed, 20 Jun 2018 01:16 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
रिवासा में बिना लाइसेंस चल रहे शराब ठेके का किया भंडाफोड, जब्त की शराब
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तोशाम। एक्साइज विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने गांव रिवासा में बिना लाइसेंस के अवैध रूप से चल रहे शराब के ठेके का भंडाफोड़ किया है। मौके से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने धोखाधड़ी, साजिश करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
एक्साइज विभाग के निरीक्षक अमरजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बयान दर्ज करवाया है कि सूत्रों से जानकारी मिली थी कि गांव रिवासा में बिना लाइसेंस के अवैध रूप से शराब का ठेका चल रहा है। 18 जून की शाम को तोशाम थाना में कार्यरत एसए रमेश कुमार के साथ संयुक्त टीम गांव रिवासा स्थित उक्त शराब के ठेके पर पहुंची। ठेके पर गांव रिवासा निवासी महान नाम का व्यक्ति मिला। महान को विभाग द्वारा जारी लाइसेंस दिखाने के लिए कहा गया तो बतलाया कि ठेके को रिवासा निवासी मनोज चलाता है। इसके बाद मनोज को मौके पर बुलाया गया। दस्तावेजों के साथ पेश हुए मनोज ने जो लाइसेंस दिखाया वह लाइसेंस नंबर बीरण-2 के नाम से जारी किया हुआ था।
विज्ञापन

लेकिन पेश किया गया लाइसेंस रिवासा के नाम से जारी किया हुआ था। यह लाइसेंस पूरी तरह से नकली व स्वयं के द्वारा तैयार किया हुआ था। मौके पर मिली शराब का कोई पास या परमिट पेश नहीं किया गया। मौके से 80 पेट्टी शराब माल्टा, 8 पेट्टी पव्वा माल्टा, 6 पेट्टी अध्धा माल्टा, 2 पेट्टी नींबू मार्का बोतल, 2 पेट्टी अध्धा नीबू मार्का, 3 पेट्टी बोतल वाउंसर, एक पेट्टी शाही देशी बोतल, 11 पेट्टी बीयर किंगफिशर, 7 पेट्टी थंडर बोल्ट, एक पेट्टी बेयर मार्का 5 हजार, 48 बीयर किंगफिशर खुली व 24 बीयर थंडर बोल्ट, 14 बोतल शराब अंग्रेजी ओरेंज ब्लू, 16 बोतल अंग्रेजी मार्का आरएस, 25 बोतल अंग्रेजी रम, 11 बोतल मैकडोल, 7 बोतल रॉयल ग्रीन, 6 बोतल इंप्रीयल ब्लू, 48 पव्वे आरएस, 36 पव्वे रिम, 18 अध्धे रिम, 28 अध्धे आरएस, 6 बोतल अंग्रेजी व्हीस्की एपीसोड, 3 बोतल अंग्रेजी व्हीस्की ऑफिसर च्वाईस, 3 बोतल अंग्रेजी व्हीस्की बरामद की गई। पुलिस ने विभिन्न धारों के तहत छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed