फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   स्कूल में बच्चों के लिए आए आठ क्विंटल गेहूं को हेडमास्टर ने किया हड़प

स्कूल में बच्चों के लिए आए आठ क्विंटल गेहूं को हेडमास्टर ने किया हड़प

Sun, 11 Mar 2018 12:48 AM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
स्कूल में बच्चों के लिए आए आठ क्विंटल गेहूं को हेडमास्टर ने किया हड़प
हेडमास्टर ने हेराफेरी कर मिड डे मील की आठ क्विंटल गेहूं बेच डाली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
हनुमान ढाणी स्थित राजकीय हाई स्कूल में बच्चों के लिए आए मिड डे मिल के करीब 8 क्विंटल गेहूं की हेराफेरी कर बेच डाला। शहर थाना पुलिस ने जिला शिक्षा अधिकारी की शिकायत पर आरोपी स्कूल हेडमास्टर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में जिला शिक्षा अधिकारी सदानंद वत्स ने आरोप लगाया कि हनुमान ढाणी राजकीय हाई स्कूल में बच्चों के लिए 8 क्विंटल गेहूं मिड डे मिल योजना के तहत भेजा गया था। स्कूल के मुख्य अध्यापक ने हेराफरी कर गेहूं को बेच दिया। स्कूल में भेजे गए गेहूं की जांच के लिए 30 जनवरी 2018 को टीम पहुंची तो गेहूं की बोरियां गायब मिली। घटना की शिकायत शहर थाना पुलिस से की गई। पुलिस ने जिला शिक्षा अधिकारी की शिकायत पर स्कूल के मुख्य अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

--
रिकॉर्ड में नहीं चढ़ाया था उधार दिया गेहूं
हनुमान ढाणी राजकीय हाई स्कूल के हेडमास्टरर युद्धवीर सिंह ने बताया कि 19 जनवरी को स्कूल में यह गेहूं आया था। 20 जनवरी को अचानक डीईओ की टीम ने स्कूल में छापा मारकर गेहूं के स्टॉक की जांच की। युद्धवीर सिंह ने बताया कि गेहूं की कोई हेराफेरी नहीं हुई है। यह गेहूं ढाणा नरसान व वाल्मीकि बस्ती हनुमान गेट पर सरकारी स्कूल में उधार दिया हुआ था, जिसे रिकार्ड में चढ़ाना भूल।। उन्होंने कहा कि उन पर यह मामला बेवजह दर्ज करवाया गया है। इस अवधि के दौरान वैसे भी 15 जनवरी से 20 जनवरी तक मैं बाहर ट्रेनिंग पर गया हुआ था।
विज्ञापन

---
इस मामले की जांच जैन चौकी इंचार्ज गोपालदास को सौंपी गई है। जांच के बाद इस मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
श्री भगवान, प्रभारी शहर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed