{"_id":"5cb4e992bdec22146a72e762","slug":"181555360146-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने वाला चालक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
भिवानी। रविवार को बाइक का चालान काटने को लेकर पुलिस टीम से उलझकर हंगामा करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। यातायात पुलिस के ईएसआई रायसिंह ने बताया कि 14 अप्रैल को वह ट्रैफिक ड्यूटी के दौरान हांसी गेट पर वाहनों की जांच कर रहा था। इसी दौरान करीबन साढ़े 11 बजे एक बाइक चालक को जांच के लिए रुकवा लिया। बाइक चालक प्रेमनगर निवासी अंकित ने उसे वाहन के कागजात दिखाए, मगर जब उसे बगैर हेलमेट वाहन चलाने पर चालान काटने लगे तो उसने पुलिस कर्मचारी का हाथ पकड़ लिया और अपने कागजात छिनते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। इसी दौरान युवक ने अपने आप ही सडक़ पर कागजात डालकर विडियो बनानी शुरू कर दी। पुलिस कर्मचारियों से अभद्रता करते हुए सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। इस मामले में यातायात पुलिस के ईएसआई रायसिंह की शिकायत पर प्रेमनगर निवासी अंकित नामक युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।