{"_id":"5c34fffabdec22569e114176","slug":"181546977274-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में प्रापर्टी सर्वेक्षण के लिए गई आईटीआई छात्रा के अपहरण का प्रयास, युवक ने की छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर में प्रापर्टी सर्वेक्षण के लिए गई आईटीआई छात्रा के अपहरण का प्रयास, युवक ने की छेड़छाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प
भिवानी। नगर परिषद के अंतर्गत शहर में घर-घर जाकर प्रॉपर्टी सर्वेक्षण कार्य कर रही युवती के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ की और उसका अपहरण का प्रयास किया। नगर परिषद के ईओ की शिकायत पर सिटी पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित महिला सर्वेयर के साथ छेड़छाड़ और अपहरण के प्रयास में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में नप ईओ ने बताया कि आईटीआई कर रही छात्रा 7 जनवरी की सुबह घोषियान चौक में घर-घर पहुंचकर प्रॉपर्टी सर्वेक्षण का कार्य कर रही थी। इसी दौरान मोनू नामक युवक ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। आरोपी ने उसके साथ बदसलूकी की और फिर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। इसका विरोध करने पर आरोपी युवक ने युवती के साथ मारपीट की और अपहरण का प्रयास किया। अपहरण के प्रयास से घबराई लड़की ने इसकी सूचना नगर परिषद अधिकारियों को दी। मौके पर पुलिस भी पहुंची, मगर तब तक आरोपी युवक फरार हो चुका था। नगर परिषद के ईओ ने बताया कि प्रॉपर्टी का सर्वेक्षण कर रही युवती ने लिखित शिकायत दी थी, जिसमें आरोप लगाए हैं कि मोनू नामक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ और मारपीट की और अपहरण का प्रयास किया। सिटी पुलिस के जांच अधिकारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी मोनू नामक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे है।