फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   टीनू हरियाणा है बड़ा भाई, उसका दुश्मन मेरा दुश्मन कहते हुये का वीडियो किया था वायरल

टीनू हरियाणा है बड़ा भाई, उसका दुश्मन मेरा दुश्मन कहते हुये का वीडियो किया था वायरल

Sat, 04 Aug 2018 01:21 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
टीनू हरियाणा है बड़ा भाई, उसका दुश्मन मेरा दुश्मन कहते हुये का वीडियो किया था वायरल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 50 हजार का इनामी बदमाश अरुण नेहरा शुक्रवार को लोहारू में वारदात करने के इरादे से आया। मगर सूचना मिलते ही सीआईए टीम ने उसे दबोच लिया। वर्ष 2013 में रविंद्र गोड़ी की हत्या करने वाला अरुण नेहरा गुरुग्राम जेल का पैरोल जंपर है और हाल में वह लॉरेंस गैंग के लिए काम कर रहा था। पैरोल 14 दिसंबर 2017 से पैरोल जंपर हाल में राजस्थान में सक्रिय था और वह किसी वारदात को अंजाम देने के लिए लोहारू क्षेत्र में आया था। शुक्रवार को एसपी गंगाराम पूनिया ने प्रेसवार्ता में बताया कि अरुण राणा भिवानी की बैंक कॉलोनी का रहने वाला है और उसके खिलाफ आपराधिक केस दर्ज हैं। हत्या केस में वह गुरुग्राम जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। उन्होंने बताया कि सीआईए इंचार्ज रविंद्र और टैक्निकल विंग इंचार्ज रमेश की कड़ी मेहनत के चलते अरुण राणा को लोहारू क्षेत्र से काबू किया गया है। आरोपी अरुण राणा को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
टीनू हरियाणा से मिलकर जुड़ा था लॉरेंस गैंग से
टीनू हरियाणा लॉरेंस बिश्नोई का शॉर्प शूटर है। वह एक केस में गुरुग्राम जेल में बंद था। उसी दौरान अरुण राणा भी गुरुग्राम जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। जेल में ही टीनू हरियाणा व अरुण राणा की दोस्ती हुई। उसके बाद टीनू जेल से बाहर आया तो अरुण राणा भी एक महीने की पैरोल पर जेल से बाहर आ गया। इसी दौरान उसने टीनू हरियाणा के कहने पर एक वीडियो बनाई जिसमें उसने कहा कि टीनू हरियाणा उसका बड़ा भाई है, जो टीनू का दुश्मन है वह राणा का भी दुश्मन है। दोनों मिलकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देते उससे पहले ही भिवानी सीआईए ने दिसम्बर 2017 में टीनू हरियाणा को बैंगलोर से गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद से टीनू भी पैरोल पूरी होने के बाद जेल में नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

संपत नेहरा से होनी थी मुलाकात, पहले ही पकड़ा गया
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले अरुण राणा की संपत नेहरा से टीनू हरियाणा को मुलाकात करवानी थी और बड़ी वारदात को अंजाम देने का प्लान बनाना था। इसी बीच टीनू हरियाणा पुलिस के हत्थे चढ़ गया और मुलाकात नहीं हो पाई। उसके बाद से वह लॉरेंस गैंग के छोटे-मोटे गुर्गों के साथ मिलकर राजस्थान में हरियाणा के साथ लगते क्षेत्र में सक्रिय रहा। इस दौरान उसने राजगढ़ के बरासर एरिया में भी एक वारदात को अंजाम दिया था। अब वह फिर से हरियाणा में अपनी धाक जमाना चाहता था और लोहारू क्षेत्र में आया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैरोल जंपर होने के बाद घोषित हुआ था 50 हजार का इनाम
अरुण राणा एक महीने की पैरोल आने के बाद जब जेल नहीं पहुंचा तो भिवानी पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। उसके बाद उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसके चलते डीजीपी ऑफिस की तरफ से चार महीने पहले हत्यारे अरुण राणा पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed