{"_id":"5a76083d4f1c1b4f588b67d2","slug":"181517684797-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी फुटेज से एक साल बाद पुलिस ने ढूंढ निकाला लुटेरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीसीटीवी फुटेज से एक साल बाद पुलिस ने ढूंढ निकाला लुटेरा
Updated Sun, 04 Feb 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
पिस्तौल के बल पर पेट्रोल पंप से लूटपाट कर फरार हुए बदमाश को सीआईए पुलिस ने आखिरकार एक साल बाद सीसीटीवी फुटेज से ढूंढ निकाला। आरोपी का एक साथी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने लूटी गई नकदी भी बरामद कर ली है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
पेट्रोल पंप मालिक का कहना था कि कस्बा सिवानी के राजगढ़ रोड पर स्थित सांगवान पेट्रोल पंप से 10 अक्टूबर 2016 को बाइक पर सवार होकर आए दो हथियारबंद बदमाशों ने अल सुबह पेट्रोल पंप पर तैनात नौकर सुनील सहित दो कारिंदों की कनपटी पिस्तौल रखकर करीब 15 हजार रुपये की नकदी व दो मोबाइल लूट ले गए थे। घटना के चार दिन बाद सीसीटीवी फुटेज बनवाने के बाद पेट्रोल पंप मालिक कुलदीप सांगवान ने मामले की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करवाई थी। इस फुटेज को एक साल तक खंगालने के बाद लूटपाट करने वालों की पहचान हो पाई। करीब एक साल की मशक्कत के बाद पुलिस ने शुक्रवार रात को फतेहाबाद जिले के गांव सेनियाना भूना निवासी गुरजीत सिंह लाडी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई उमेद सिंह ने बताया कि आरोपी ने इस घटना सहित एक लूटपाट की दो घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की है। पूछताछ के बाद उसके साथी की गिरफ्तारी होने व कई अन्य वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है।