{"_id":"5c7d7bd1bdec22145c46c94e","slug":"171551727569-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभावित लीड रोडवेज चालक और प्राईवेट बस चालक- परिचालकों के बीच चले लात-घुसे, विरोध में नहीं चली प्राइवे बसें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संभावित लीड रोडवेज चालक और प्राईवेट बस चालक- परिचालकों के बीच चले लात-घुसे, विरोध में नहीं चली प्राइवे बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। भिवानी बस स्टैंड पर सोमवार सुबह करीब 9.30 बजे समय सारिणी को लेकर हुए विवाद में रोडवेज बस चालक और प्राइवेट बस चालक-परिचालक में लात-घूसे चले। इसके बाद प्राइवेट बस चालकों ने हड़ताल करते हुए बसों का चक्का जाम किया। चालक-परिचालकों ने बस स्टैंड परिसर में ही नारेबाजी कर रोष जताया। वहीं रोडवेज बस चालक ने मारपीट की शिकायत डिपो महाप्रबंधक से की। मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ। जिसमें रोडवेज बस चालक और प्राइवेट बस चालक-परिचालक के बीच हाथापाई हो रही है। प्राइवेट बस चालकों की हड़ताल से हांसी-भिवानी, तोशाम-भिवानी, रोहतक-भिवानी सहित तीन प्रमुख रूटों पर करीब 39 निजी बसें नहीं चलीं। वहीं यात्री सेवाएं प्रभावित न हो इसके लिए रोडवेज विभाग ने इन रूटों पर अतिरिक्त रोडवेज बसों का संचालन किया। मामले में अभी दोनों ही पक्षों ने पुलिस में शिकायत नहीं की है।
रोडवेज बस चालक गांव मिलकपुर निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उसकी बस का नाइट स्टे हांसी में है। रविवार रात करीबन 8 बजे हांसी में भी प्राइवेट बस चालक और उसके सहयोगियों ने शराब के नशे में उसके साथ गाली-गलौज की थी। विवाद समय सारिणी को लेकर था। वहीं सुबह मामला सुलझाने की बात हुई थी। सोमवार सुबह 7 : 40 बजे वह परिचालक मंजीत के साथ भिवानी के लिए रवाना हुआ था। करीब सुबह 9 बजे वह भिवानी बस स्टैंड पर पहुंचे तो प्राइवेट बस चालक ने अंदर बातचीत करने के लिए बुलाया। जब वह बस के अंदर पहुंचा तो पहले से ही मौजूद परिवहन समिति बस चालकों व परिचालकों ने उस पर हमला कर दिया। लात-घूसे मारे और वर्दी फाड़ने की कोशिश की। सुनील का आरोप है कि उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए सरकारी कार्य में भी बाधा डाली गई। इस झगड़े की वजह से वह समय पर बस भी रूट पर नहीं चला पाया। इस मामले में अनिल ने लिखित शिकायत डिपो महाप्रबंधक को भी दी है।
यह है समय सारणी पर विवाद
रोडवेज बस चालक सुनील कुमार ने बताया कि समय सारिणी के अनुसार भिवानी से हांसी मार्ग पर उनकी बस का समय 18:24 से 18:31 का निर्धारित किया है। जबकि इससे पहले परिवहन समिति का समय 18:10 से 18:17 व एक अन्य प्राइवेट बस का समय 18:17 से 18:24 है। प्राइवेट बस 15 मिनट पहले चलने के बावजूद भी बवानीखेड़ा से पहले उन्हें मिली, जब उसने समय पर चलने के बारे में कहा तो प्राइवेट बस चालक व परिचालक ने धमकी दी और सुबह बस स्टैंड पर आकर बात करने को कहा। सुबह जब वह बस स्टैंड पर गया तो उसके साथ मारपीट कर दी गई।
विज्ञापन
खाली समय में बस चलाई तो किया झगड़ा
भिवानी से हांसी जाने वाले रूट के प्राइवेट बस चालक प्रवीण व परिचालक अनिल ने बताया कि रोडवेज बस के चालक सुनील के साथ उनका विवाद इस बात को लेकर हो गया कि उन्होंने खाली समय में अपनी बस संचालन के लिए लगा ली थी। क्योंकि जिस बस का समय था। वह बस किन्ही कारणों से नहीं आ पाई थी। इस बात पर रोडवेज कर्मचारी सुनील ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके साथ हाथापाई की, जिसके विरोध में सोसायटी से जुड़ी लगभग 39 प्राइवेट बसों ने अपनी बसों का संचालन बंद कर दिया।
कर्मचारी नेता बोले, अधिक समय लेते हैं प्राइवेट बस चालक
रोडवेज कर्मचारी नेता अजय शर्मा ने बताया कि समय सारिणी को लेकर हर रोज प्राइवेट बसों के चालक- परिचालक रोडवेज कर्मचारियों के साथ झगड़ा करते है। वे अपने निर्धारित समय से 7 से अधिक समय 25 मिनट तक लेते हैं। इस पर ऐतराज किया जाता है तो रोडवेज कर्मचारियों के साथ झगड़ा करते हैं। ऐसे में रोडवेज चालक-परिचालकों के बीच प्रतिदिन समय सारिणी को लेकर हो रहे विवाद को लेकर रोडवेज अधिकारियों को अहम भूमिका निभाने की जरूरत है।
ये है प्राइवेट बसों की रूटों पर स्थिति
भिवानी-रोहतक रूट 10 निजी बसें
भिवानी-हांसी 16 निजी बसें
भिवानी-झज्जर एक बस
तोशाम-भिवानी 12 बसें
सोमवार को अवकाश के कारण छुट्टी पर हैं। उनके संज्ञान में अभी तक ऐसा मामला नहीं आया है। अगर सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए रोडवेज चालक से अभद्रता या फिर मारपीट हुई है तो कार्रवाई की जाएगी। रोडवेज और प्राइवेट बसों के विभिन्न रूटों पर समय सारिणी के अनुसार टाइम निर्धारित है। मंगलवार को कार्यालय पहुंचने पर मामले की जानकारी लेंगे।
-भरत सिंह परमार, जिला यातायात प्रबंधक भिवानी डिपो।