फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   रिटायर्ड कर्मचारी पर लगाए महिला ने दुष्कर्म के आरोप

रिटायर्ड कर्मचारी पर लगाए महिला ने दुष्कर्म के आरोप

Tue, 12 Feb 2019 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड कर्मचारी पर लगाए महिला ने दुष्कर्म के आरोप
रिटायर्ड कर्मचारी पर महिला ने लगाए दुष्कर्म के आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। जिले के एक गांव में एक महिला ने सेवानिवृत्त कर्मचारी पर दुष्कर्म के आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत महिला पुलिस थाने में दी है। पीड़ित महिला ने दुष्कर्म के साथ-साथ आरोपी पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने सहित जातिसूचक शब्द कहने के भी आरोप लगाए हैं। फिलहाल महिला पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच डीएसपी को सौंप दी है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि 7 फरवरी की सुबह 11 बजे आरोपी उसके घर आया और उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि दुष्कर्म के बाद उसे किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई और उसके साथ मारपीट कर उसे जातिसूचक शब्द भी कहे। महिला ने आरोपी की हरकतों के बारे में परिजनों को बताया और फिर मामला महिला पुलिस थाने में पहुंचा।
विज्ञापन

---
संदेहास्पद लग रहा है पूरा मामला : डीएसपी
डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला के 164 के तहत बयान कराए गए हैं। प्रारंभिक जांच में पूरा मामला संदेहास्पद लग रहा है। उन्होंने कहा कि आरोप एक रिटायर्ड कर्मचारी पर लगे हैं, जबकि महिला भी अधेड़ उम्र की है। पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है, जल्द ही इस मामले की तह तक पहुंचकर सचाई का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed